
नानकमत्ता: पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत नानकमत्ता ने वितरण किए पौधे।
राजीव कुमार सक्सेना।
नानकमत्ता: विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत द्वारा पौधों का वितरण किया गया।
शनिवार को नगर पंचायत नानकमत्ता की अधिशासी अधिकारी सरोज गौतम व नगर पंचायत चेयरमैन प्रेम सिंह टुरना ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पंचायत नानकमत्ता में बच्चों के जन्म नामांकन के दौरान प्रमाण पत्र जारी करते हुए उनके माता-पिता को एक एक पौधा वितरण किया। इस दौरान नगर पंचायत अधिकारी सरोज गौतम ने कहा की हम सभी को विश्व पर्यावरण दिवस पर एक एक पौधारोपण करना चाहिए ताकि पृथ्वी पर ऑक्सीजन लेवल बना रहे। इस मौके पर नगर पंचायत चेयरमैन प्रेम सिंह टुरना, नगर पंचायत अधिकारी सरोज गौतम, पूजा जोशी साहित कर्मचारी मौजूद थे।
0 Response to " नानकमत्ता: पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत नानकमत्ता ने वितरण किए पौधे।"
एक टिप्पणी भेजें