पढ़िए : इस बार चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह पर कैसे भारी पड़ रहे हैं कांग्रेस के गोपाल
किसान यूनियन ने गांव गांव जाकर भाजपा प्रत्याशी प्रेम के विरुद्ध किया प्रचार ।
राजीव कुमार सक्सेना
नानकमत्ता: इस बार विधानसभा चुनाव में किसान यूनियन एक स्वर में भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह राणा का विरोध कर रही है। किसान यूनियन के प्रचार ने भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह की जीत पर मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। किसान यूनियन के द्वारा कांग्रेस के गोपाल के पक्ष में किए जा रहे प्रचार से इस बार कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल सिंह चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी प्रेम पर भारी पड़ रहे हैं।
गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन ने नानकमत्ता के दर्जनों ग्रामों टुकड़ी कैथुलिया, बरकी डांडी, किशनपुर सहित कई गांव में जनसंपर्क किया । तथा कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल सिंह राणा के पक्ष में मतदान करने को कहा । भारतीय किसान यूनियन भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह राणा के विरोध में प्रचार करती नजर आयी ।किसान यूनियन के चुनावी प्रचार ने भाजपा के प्रत्याशी प्रेम सिंह राणा की जीत की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। किसान यूनियन के लोग गांव में कांग्रेस के पक्ष में चुनाव को मजबूत करते नजर आ रहे हैं। किसानों का विरोध भाजपा के लिए इस बार हार का कारण साबित हो सकता है। भारतीय किसान यूनियन के लखविंदर सिंह लक्खा, कुलदीप सिंह बब्बू, हरप्रीत सिंह लक्की, मलूक सिंह खिण्डा, राजा सिंह व किसान यूनियन के लोगो ने कई ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर ग्रामीणों गुरनाम सिंह, बिंदरपाल सिंह, लक्ष्मण सिंह , गुरदेव सिंह, रिसपाल सिंह , सुखदेव सिंह, राज सिंह, अंग्रेज सिंह, बलवंत सिंह , गुरदयाल सिंह, बीता सिंह , तरसेम सिंह , बरीत सिंह, गुरनाम सिंह , धर्मेन्द्र सिंह , बूड सिंह, गुरदेव सिंह, करनैल सिंह प्यारा सिंह रोशन सिंह मुख्तियार सिंह सुखविंदर सिंह त्रिलोचन सिंह गुरनाम सिंह,मोहन सिंह राणा शहबाज सिंह राणा कुलदीप सिंह राणा ओंकार सिंह जसदीप सिंह बिट्टू सिंह पूरन सिंह प्रताप सिंह राणा कृपाल सिंह प्रताप सिंह दर्शन सिंह से संपर्क किया।
0 Response to "पढ़िए : इस बार चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह पर कैसे भारी पड़ रहे हैं कांग्रेस के गोपाल "
एक टिप्पणी भेजें