-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

पढिए: विदेश भागने की फिराक में 50 हजार के वांछित इनामी बदमाश को उधम सिंह नगर पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया।

पढिए: विदेश भागने की फिराक में 50 हजार के वांछित इनामी बदमाश को उधम सिंह नगर पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया।

रुद्रपुर: इनामी तथा वांछित अपराधियों की धरपकड़ को चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।

      शुक्रवार को जनपद उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ॰ मंजूनाथ टीसी ने बताया कि वांछित तथा इनामी अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा चलाई गई मुहिम के तहत जनपद उधम सिंह नगर की एसओजी तथा पुलिस की संयुक्त टीम ने 50 हज़ार रुपये के वांछित आरोपी जुगराज सिंह उर्फ जग्गा प्रधान पुत्र काबल सिंह निवासी मोहनपुर ,थाना दिनेशपुर को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। बताया की आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से विदेश (दुबई) भागने के फिराक में था। आरोपी जुगराज सिंह उर्फ जग्गा प्रधान  गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलकर रह रहा था। जिस पर रुपये 50 हजार का ईनाम घोषित किया गया था। आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिये जगह-जगह गुरुद्वारों में सेवा कर रहा था। तथा  आरोपी के विरुद्ध बाल अपचारी के दौरान राजस्थान में संगीन धाराओं में लगभग दो दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल व कारतूस तथा  एक पास्पोर्ट, एक एयर टिकट व 36 हजार पाँच सौ रुपये नगदी बरामद हुई है। टीम में एसओजी प्रभारी विजेंद्र शाह, पुलभट्टा थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट, उप निरीक्षक भुवन चंद्र जोशी, विकास चौधरी, ओम प्रकाश, सिपाही भूपेन्द्र आर्या, राजेन्द्र कश्यप, खीम सिंह,  नीरज भोज, जरनैल सिंह,  गणेश पाण्डे,  गोकुल टम्टा, पंकज ,विरेन्द्र  ललित शामिल हैं।











0 Response to "पढिए: विदेश भागने की फिराक में 50 हजार के वांछित इनामी बदमाश को उधम सिंह नगर पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article