-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

पढ़िए: प्रतापपुर पहुंचे रक्षा राज्य एवं पर्यटन मंत्री अजय भट्ट का किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह ने किया स्वागत।

पढ़िए: प्रतापपुर पहुंचे रक्षा राज्य एवं पर्यटन मंत्री अजय भट्ट का किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह ने किया स्वागत।

अजय भट्ट ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेक  प्रसाद ग्रहण किया।

राजीव कुमार सक्सेना

नानकमत्ता: केंद्रीय रक्षा राज्य एवं पर्यटन राज्य मंत्री ने दरबार साहिब में माथा टेक प्रसाद ग्रहण किया, यहां उनका कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।

       सोमवार को गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने दरबार साहिब में माथा टेक पवित्र पीपल साहब की परिक्रमा कर प्रसाद ग्रहण किया। यहां पहुंचने पर उनका भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इसके उपरांत वे यहां से ग्राम प्रतापपुर को रवाना हुए , उत्तराखंड किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह के ग्राम प्रतापपुर आवास पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट का यहां मौजूद किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह एवं किसानों व ग्रामीणों ने फूलमाला पहनकर स्वागत किया गया। उन्होंने यहां आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित किया इस दौरान रक्षा राज्य एवं पर्यटन मंत्री अजय भट्ट को ग्रामीणों ने अनेक समस्याओं से रूबरू कराया ।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राना, श्रीपाल सिंह राना,बलविंदर सिंह,बलजिंदर सिंह,राजजीत सिंह,दीपक मौर्य,रंजीत सिंह बल,रविंदर यादव,गुरशरण टूरना, सतनाम सिंह ,अवतार सिंह,भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।

0 Response to "पढ़िए: प्रतापपुर पहुंचे रक्षा राज्य एवं पर्यटन मंत्री अजय भट्ट का किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह ने किया स्वागत।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article