-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

नानकमत्ता:- पुत्र की मौत के आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।

नानकमत्ता:- पुत्र की मौत के आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।

निशानदेही पर पुलिस ने चाकू तथा खून में सने कपड़े अलमारी से बरामद किए

नानकमत्ता-: चाकू लगने से पुत्र की मौत के मामले में आरोपी पिता को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया।

       शनिवार को कस्बा इंचार्ज उपनिरीक्षक लक्ष्मण जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुद्वारा नानकमत्ता सराय में रहने वाले सलविन्दर सिंह पुत्र जगीर सिंह का अपने पुत्र दलजीत सिंह पुत्र सलविंदर सिंह से विवाद हो गया था विवाद में चाकू लगने से दलजीत सिंह की मौत हो गयी थी।पुलिस ने मृतक के भाई गुरजीत सिंह की तहरीर पर आरोपी पिता सलविंदर सिंह के विरुद्ध धारा 304 में मुकदमा पंजीकृत किया था। बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी पिता सलविंदर सिंह को दीवान हॉल के दो मंजिल से गिरफ्तार कर लिया , जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने चाकू तथा खून में सने कपड़े अलमारी से बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपी का चालान कर ले के समक्ष पेश किया है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में कस्बा इंचार्ज उप निरीक्षक लक्ष्मण जोशी, उप निरीक्षक संजय कुमार सिपाही नवीन जोशी शामिल है।

0 Response to "नानकमत्ता:- पुत्र की मौत के आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article