नानकमत्ता ।पर्यटन विकसित करने को नानकसागर बांध को बनाया जाएगा टूरिस्ट स्थल : धामी।
भगवान बिरसा मुण्डा की 150 वीं जयंती मनाने नानकमत्ता पहुंचे सीएम धामी।
पूर्व विधायक डा. प्रेम सिंह राना की कई मांगों पर घोषणा की मोहर लगा गये सीएम धामी।
नानकमत्ता । भगवान बिरसा मुण्डा जनजाति समाज के गौरव साहस और स्वाभिमान के अपत प्रतीक है जिन्होंने अपने जीवन काल में वह अद्भुत कार्य करके दिखाया जिसको सदियों तक आने वाली पीढियां को प्रेरित करने का कार्य करेगी, उन्होंने कम आयु में स्वतंत्रता ,आत्मसम्मान की ऐसी चेतना समाज के लिए जागरूक की जिसने पूरे जनजाति समाज को एकजुट कर एक नई दिशा प्रदान की हैं,यहा बात नगर के गुरुनानक इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित भगवान बिरसा मुण्डा की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह कार्यक्रम में मंच से संबोधित करते हुए अपने विचारों में कहीं। इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान बिरसा मुण्डा की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रवज्लित किया।
शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नानकमत्ता साहिब पहुंचे यहां उन्होंने अपने कार्यक्रम के अनुसार ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में माथा टेक प्रसाद ग्रहण किया। इसके उपरांत वे नगर के गुरु नानक इंटर कॉलेज में आयोजित भगवान बिरसा मुण्डा की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह कार्यक्रम में पहुंचे उन्होंने यहां हजारों की संख्या में पहुंची सर्व समाज की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए भगवान बिरसा मुण्डा की 150 वीं जयंती शुभकामनाएं दी। मंच पर अपने विचारों को साझा करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने कम आयु में स्वतंत्रता ,आत्मसम्मान की ऐसी चेतना जिससे समाज के लिए जागरूक के साथ जनजाति समाज को एकजुट कर एक नई दिशा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार निरंतर विकास के कार्य कर रही है। यहां मंच पर उपस्थित क्षेत्रीय पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राना ने सभी को भगवान बिरसा मुंडा की 150 सी जयंती की शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम के अवसर पर जनजाति एवं पर्वतीय समाज की संस्कृति में विभिन्न संस्कृत कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई । यहां भाजपा के जिला अध्यक्ष कमल जिंदल पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राना, कांग्रेस विधायक गोपाल सिंह राना, मंडल अध्यक्ष ओम नारायण सिंह , पर्वतीय उत्थान समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र जोशी, प्रेम सिंह ,श्रीपाल सिंह राना, केएन अटवाल, भास्कर संभल, उमेश अग्रवाल साहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राना के मांग पत्र पर सीएम धामी ने लगाई घोषणाओं की झड़ी।
पूर्व विधायक डा. प्रेम सिंह राना के कद को बढा गये सीएम धामी।नानकमत्ता । भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती पर नानकमत्ता साहिब में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राना ने विभिन्न मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपा, जिसपर सीएम धामी ने पूर्व विधायक प्रेम सिंह के मांग पत्र पर पर्यटन के क्षेत्र में नानकमत्ता को विकसित करने हेतु नानक सागर बांध को टूरिस्ट स्थान बनाए जाने,तथा छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क कोचिंग सेंटर खोलने, एवं किसानों के धानों की रुकी हुई तौल के लिए पुनः पोर्टल खोलने,व साधु नगर कैलाश नदी में पुल के निर्माण,के साथ ही राय सिक्ख भवन निर्माण के लिए धनराशि प्रदान करने, एवं सड़कों के डामरीकरण सहित कई घोषणाएं की। पूर्व विधायक प्रेम सिंह राना की मांग पर सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई घोषणाओं ने पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राना के कद को बड़ा दिया है।

0 Response to "नानकमत्ता ।पर्यटन विकसित करने को नानकसागर बांध को बनाया जाएगा टूरिस्ट स्थल : धामी।"
एक टिप्पणी भेजें