-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

नानकमत्ता । कोतवाली पुलिस ने 14 ग्राम स्मैक के साथ महिला व युवक को गिरफ्तार किया ।

नानकमत्ता । कोतवाली पुलिस ने 14 ग्राम स्मैक के साथ महिला व युवक को गिरफ्तार किया ।

राजीव कुमार  सक्सेना

पकड़ी गयी स्मैक की कीमत डेढ़ लाख रुपये आकी गयी।

तस्करी में प्रयुक्त की जा रही एक  मोटरसाइकिल की सीज।    

नानकमत्ता । चैकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों को लाखों रुपए कीमत के मादक पदार्थ के साथ तस्करी में प्रयुक्त वाहन सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों का पुलिस ने चालान न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

            मंगलवार को कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में चैकिंग के दौरान पुलिस की टीम ने सोमवार की देर शाम को सिद्धा नवादिया हाईवे के पास से एक मोटरसाइकिल UK06BK0348 पर सवार एक युवक व एक महिला को गिरफ्तार किया । शक होने पर तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 14 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना नाम सोनू  सिंह  उम्र 20 वर्ष पुत्र बलविन्द्र सिंह व  सुनीता कौर पत्नी सुखविंदर सिंह निवासीगण ग्राम पुरनगढ़ ,नौगजा नानकमत्ता बताया है ।पूछताछ में दोनों ने अन्य स्मैक के तस्करों के नाम बताए हैं। पुलिस ने दोनों के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी कब्जे में लेते हुए सीज कर दिया है। तथा आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/21/60 के तहत अभियोग पंजीकृत कर दोनों का चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई स्मैक की कीमत डेढ़ लाख रुपये अकी जा रही है।पकड़ने वाली पुलिस टीम में प्रतापपुर चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक राजेंद्र  पंत ,अपर उप निरीक्षक हरीश चंद्र, सिपाही नवीन जोशी , नीरज नेगी, महिला सिपाही कमला गोस्वामी शामिल है।

0 Response to "नानकमत्ता । कोतवाली पुलिस ने 14 ग्राम स्मैक के साथ महिला व युवक को गिरफ्तार किया ।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article