-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

चम्पावत । एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट ने चल्थी क्षेत्र सें गुलदार (तेन्दुए) की खाल सहित एक तस्कर किया गिरफ्तार ।

चम्पावत । एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट ने चल्थी क्षेत्र सें गुलदार (तेन्दुए) की खाल सहित एक तस्कर किया गिरफ्तार ।

राजीव कुमार सक्सेना

चम्पावत ।  एसओजी की टीम ने जनपद चम्पावत की चल्थी क्षेत्र सें गुलदार (तेन्दुए) की खाल सहित एक तस्कर  गिरफ्तार किया है।

     शुक्रवार को पुलिस से मिली‌ जानकारी के अनुसार जनपद चम्पावत की पुलिस अधीक्षक  रेखा यादव के निर्देशन में संदिग्ध एवं वन्य जीव जन्तु की तस्करी करने वाले के विरुद्ध दिए गये कारवाई के निर्देशो के क्रम में बीते‌ दिवस क्षेत्राधिकारी टनकपुर के निर्देशन में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट ने टीम के साथ कार्यवाही करते हुए चल्थी पुलिस व वनविभाग की टीम के साथ चल्थी क्षेत्र में सूचना पर चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को एक गुलदार( तेंदुए) की खाल के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में ‌पकडे गये आरोपी ने अपना नाम ईश्वर राम उर्फ दीपक पुत्र लखराम  निवासी तल्ली खटोली चौकी चल्थी थाना/जिला चम्पावत बताया है। पकडे गये आरोपी ने बताया की  इस गुलदार की खाल को उसने  और व ताऊ के लड़के चन्दन राम पुत्र खुशराम ने लगभग एक डेढ साल पहले जंगली जानवरों को पकडने के लिए लगाये गये फंदे में गलती से गुलदार के फँस जाने के कारण मर जाने से निकाला था जिसे वह टनकपुर मैं एक व्यक्ति को  दो लाख रुपये में बेचने जा रहा था । आरोपी के विरुद्ध एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट द्वारा धारा 9/ 39 / 48 (A)/44/49 (B) /51 /52 वन्य जीव जन्तु संरक्षण अधिनियम 1972 के अन्तर्गत रेंज कार्यालय सुखीढांग में अभियोग पंजीकृत कराया गया । पकड़ने वाली टीम‌ में एस ओजी प्रभारी कमलेश भट्ट,उप निरीक्षक राकेश कठायत, मुख्य आरक्षी ललित श्रीवास्तव,  तपेन्द्र जोशी, सिपाहीललित चौधरी, राजकुमार, सूरज कुमार उमेश राज ,नासिर हुसैनकमलनाथ गोस्वामी,वन विभाग टीम में क्षेत्राधिकारी गुलजार हुसैन,वन दरोगा गिरीश जोशी,वन आरक्षी गौरव, वन आरक्षी संजय सिंह शामिल हैं।

0 Response to "चम्पावत । एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट ने चल्थी क्षेत्र सें गुलदार (तेन्दुए) की खाल सहित एक तस्कर किया गिरफ्तार ।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article