-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

रुद्रपुर । ढोल नगाड़ों संग फरार अपराधियों के घर पहुँची पुलिस, न्यायालय के आदेश पर की गई आरोपियों की संपत्ति कुर्की उद्घोषणा।

रुद्रपुर । ढोल नगाड़ों संग फरार अपराधियों के घर पहुँची पुलिस, न्यायालय के आदेश पर की गई आरोपियों की संपत्ति कुर्की उद्घोषणा।

एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में अपराध कर फरार आरोपियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा।

रुद्रपुर । जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति द्वारा जनपद पुलिस को अपराधियो के विरुद्ध आपरेशन प्रहार चलाकर सख्त कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है । दिनाँक 17.06.2026 को निरीक्षक रुद्रपुर  द्वारा फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी व कुर्की की कार्यवाही करने हेतु थाना रुद्रपुर से टीमें गठित की गई । उक्त क्रम में चौकी रम्पुरा क्षेत्र से न्यायायल से फरार चल रहे चोरी, मारपीट, जुआरी आदि अपराधियों सुरेश कोरी पुत्र छोटे लाल कोरी निवासी वार्ड नं0 22 रम्पुरा थाना रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर । व मुन्तियाज पुत्र मुख्तयार निवासी पहाडगंज थाना रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर तथा भूरा पुत्र नजाकत निवासी वार्ड नं0 18 खेडा थाना रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर के घरो पर जाकर ताबडतोड दबिश दी तो अभियुक्तगण फरार मिले । इन अपराधियो के घर व संपत्ति की कुर्की करने के क्रम में तीन अपराधियों के घर व सार्वजनिक स्थानो पर ढोल बजाकर व मुनादी कराकर कुर्की उद्घोषणा की कार्यवाही की गई । इन अपराधियों के लगातार फरार रहने पर इनकी संपत्तियों को जब्त कर लिया जाएगा । श्रीमान् SSP महोदय के आपरेशन प्रहार की इस कार्यवाही से अपराधियो व उनके परिचितो में हडकंप मच गया है ।पुलिस टीमः- प्रकाश दानू, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर ,उप निरीक्षक पंकज कुमार, चौकी प्रभारी रम्पुरा कोतवाली रुद्रपुर, उप निरीक्षक प्रदीप कुमार, चौकी प्रभारी बाजार कोतवाली रुद्रपुर ,उप निरीक्षक धीरज टम्टा, कोतवाली रुद्रपुर, मुख्य आरक्षी राजकुमार, सिपाही विजय दरमाल,  जगदीश पाठक कोतवाली रुद्रपुर शामिल हैं।

0 Response to "रुद्रपुर । ढोल नगाड़ों संग फरार अपराधियों के घर पहुँची पुलिस, न्यायालय के आदेश पर की गई आरोपियों की संपत्ति कुर्की उद्घोषणा।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article