चम्पावत ।एसओजी ने नानकमत्ता के ग्राम धुसरी के ग्राम प्रधान सहित पांच लोगों को दो लाख कीमत की 992 ग्राम चरस के साथ दबोचा।
आरोपियो के कब्जे से आर्टिका कार पांच मोबाइल एवं 34 हजार रुपए नगदी बरामद ।
पकड़े गये पांच आरोपियो में से दो लोगो में एक ग्राम बमनपुरी, तथा दुसरा नानकमत्ता के ग्राम धुरसी का ग्राम प्रधान बताया जा रहा है।
चम्पावत । नशा तस्करो के विरुद्ध जनपद की एसओजी द्वारा लगातार कारवाई की जा रही है। टीम ने एक कार में सवार जनपद उधमसिंहनगर चार एवं नैनीताल सहित पांच लोगों को अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है।
बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में चौकी चल्थी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान चौकी चल्थी गेट पर आर्टिका कार संख्या UK06 BS 2063 को रोककर तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान वाहन की डिग्गी से 992 ग्राम चरस बरामद होने पर पुलिस टीम द्वारा पांच आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पकड़े गये आरोपियो ने अपना नाम नारायण नाथ पुत्र जमुना नाथ, निवासी ग्राम कचलाकोट, थाना मुक्तेश्वर, जनपद नैनीताल, व जितेंद्र सिंह राणा पुत्र मोहन सिंह, निवासी ग्राम बमनपुरी, थाना सितारगंज, जनपद ऊधम सिंह नगर वर्तमान ग्राम प्रधान तथा मोहन जोशी पुत्र अंबादत्त जोशी, निवासी ग्राम चल्थिया, थाना पाटी, जनपद चम्पावत; हाल निवासी पूर्व ग्राम प्रधान एचता विहि क्षेत्र, थाना नानकमत्ता, जनपद ऊधम सिंह नगर एवं पान सिंह राणा पुत्र दान सिंह, निवासी बमनपुरी, सितारगंज, जनपद ऊधम सिंह नगर, कालीचरण राणा पुत्र किशोरी सिंह, निवासी ग्राम धूसरी, थाना नानकमत्ता, जनपद ऊधम सिंह नगर बताया हैं, पूछताछ में आरोपियो ने बताया की वह बरामद चरस पार्टी क्षेत्र से 60 हजार रुपए में खरीद कर अपने प्रयोग के लिए लाये थे। बरामदा चरस की कीमत लगभग 2 लाख रुपए आंकी गई है। सभी आरोपियो के विरुद्ध एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट की ओर से एनटीपीसी अधिनियम की धारा 8/20/29/60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पकड़ने वाली टीम में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, मुख्य आरक्षी मोहम्मद नासिर, मुख्य आरक्षीतपेन्द्र जोशी,मुख्य आरक्षी महेन्द्र डंगवाल, सिपाहीकुलदीप सिंह, ललित चौधरी, सूरज कुमार,कुलदीप कुमार, सुंदर सिंह, आनंद नेगी शामिल हैं।
0 Response to "चम्पावत ।एसओजी ने नानकमत्ता के ग्राम धुसरी के ग्राम प्रधान सहित पांच लोगों को दो लाख कीमत की 992 ग्राम चरस के साथ दबोचा।"
एक टिप्पणी भेजें