-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

चम्पावत । नेपाल ले जायी जा रही एक लाख सत्रह हजार की भारतीय मुद्रा के साथ एक गिरफ्तार ।

चम्पावत । नेपाल ले जायी जा रही एक लाख सत्रह हजार की भारतीय मुद्रा के साथ एक गिरफ्तार ।

पकड़े गये आरोपी के विरुद्ध उत्तर प्रदेश के थाना संभल एवं थाना असमोलि में दर्ज हैं कई आपराधिक अभियोग ।

राजीव कुमार सक्सेना

चम्पावत । बनबसा भारत-नेपाल सीमा पर एस ओजी की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए संदिग्ध स्कॉर्पियो-एन कार से चैकिंग के दौरान एक लाख सत्रह हजार की भारतीय मुद्रा बरामद हुई है। आरोपी को मौके पर मय कार के कब्जे में लिया है।
         जानकारी के अनुसार पुलिस ‌अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव, के निर्देशन में एस ओजी प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में एस ओजी की टीम ने  बनबसा स्थित भारत-नेपाल सीमा पर सघन चैकिंग अभियान चलाया चैकिंग के दौरान इमीग्रेशन कार्यालय के निकट सफेद रंग की स्कॉर्पियो-एन कार जिसका पंजीकरण संख्या UP 32 PK 0100 को रोककर चेक किया गया। कार को साने आलम उर्फ टीटू, पुत्र बाबू खां, निवासी ग्राम रामनगर, थाना असमोली, जनपद संभल, उत्तर प्रदेश, चलाता हुआ पाया गया। वाहन चालक की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर पूछताछ की गई, जिसमें वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका तथा वाहन के आवश्यक दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर पाया।पुलिस टीम द्वारा तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कुल (एक लाख सत्रह हजार रुपये) की भारतीय मुद्रा बरामद हुई। उक्त धनराशि नेपाल ले जाई जा रही थी। टीम द्वारावाहन को अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कस्टम विभाग के सुपुर्द किया गया।साने आलम उर्फ टीटू का आपराधिक इतिहास खगालने पर उसके विरुद्ध उत्तर प्रदेश के थाना संभल हत्या सहित क ई आपराधिक मामले एवं थाना असमोलि में भी कई संगीन अपराध पंजीकृत है। पुलिस टीम में मुख्य आरक्षी  तपेन्द्र जोशी, सिपाही ललित चौधरी, सूरज कुमार शामिल हैं।


0 Response to "चम्पावत । नेपाल ले जायी जा रही एक लाख सत्रह हजार की भारतीय मुद्रा के साथ एक गिरफ्तार ।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article