रुद्रपुर । निरीक्षक संजय पाठक को कोतवाली रुद्रपुर का प्रभारी बनाया।
राजीव कुमार सक्सेना
रुद्रपुर । जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने निरीक्षक तथा उपनिरीक्षकों के किए स्थानांतरण किये है।
शुक्रवार को जनपद उधमसिंहनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने निरीक्षक तथा उप निरीक्षकों के स्थानांतरण करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात निरीक्षक संजय पाठक को कोतवाली रुद्रपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया है, इसके साथ ही प्रभारी चौकी सरकड़ा सितारगंज से उप निरीक्षक दीपक तिवारी को प्रभारी चौकी लालपुर कोतवाली किच्छा भेजा है, वही बाजार चौकी रुद्रपुर प्रभारी प्रदीप कोहली को प्रभारी चौकी सिडकुल सितारगंज,व प्रभारी चौकी सिडकुल सितारगंज से जगत सिंह शाही को एसओजी रुद्रपुर, वरिष्ठ उप निरीक्षक भोपाल राम पौड़ी को कोतवाली जसपुर से प्रभारी चौकी शिवराजपुर पट्टी, कोतवाली कुंडा से उप निरीक्षक नवीन जोशी को प्रभारी चौकी मंडी, कोतवाली रुद्रपुर (द्वितीय) से उप निरीक्षक महेश कांडपाल को प्रभारी चौकी राम्पुरा, चौकी बरहनी बाजपुर से उप निरीक्षक संदीप शर्मा को प्रभारी चौकी बाजार रूद्रपुर, पुलिस लाइन रुद्रपुर से उप निरीक्षक मनोज देव को प्रभारी चौकी बरहनी बाजपुर, प्रभारी चौकी लालपुर किच्छा से उप निरीक्षक बसंत प्रसाद को कोतवाली जसपुर, तथा प्रभारी चौकी राम्पुरा से उप निरीक्षक दीपक कौशिक को प्रभारी चौकी सरकड़ा सितारगंज भेजा गया है।
0 Response to "रुद्रपुर । निरीक्षक संजय पाठक को कोतवाली रुद्रपुर का प्रभारी बनाया।"
एक टिप्पणी भेजें