-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

नानकमत्ता । देर रात खेत से लौट रहे दो सगे भाईयों पर हमलावरों ने की फायरिंग ,एक की गोली लगने से मौत, दुसरे ने भाग कर बचाई जान।

नानकमत्ता । देर रात खेत से लौट रहे दो सगे भाईयों पर हमलावरों ने की फायरिंग ,एक की गोली लगने से मौत, दुसरे ने भाग कर बचाई जान।

कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक महिला सहित छह: लोगों के विरुद्ध दर्ज किया हत्या का मुकदमा ।

नानकमत्ता । देर रात खेत से मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे दो सगे भाईयों पर आधा दर्जन हमलावरों ने अवैध हथियारों से फायरिंग कर दी जिसमें एक भाई की गोली लगने से मौत, दुसरे ने भाग कर बचाई जान, गोली चलाने के बाद हमलावरों ने घर पर पथराव किया तथा घर के वाहर पोल पर लगी मरकरी लाईट को फायर कर तोड दिया गया।इतना ही नहीं हमलावरों ने घर की बालकनी में लगे शीशो पर भी फायर झोके है। इधर पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक महिला सहित छह: लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। तथा घटना स्थल पर भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया हैं।

         रविवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिद्धा नवदिया सोनू सिंह पुत्र चरनजीत सिंह ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया हैं की बीती 13 अक्टूबर 2026 को नानकमत्ता में प्रेम पैलेस में रामलीला के दौरान  पड़ोस में ही रहने वाले  चचेरे भाई कुलदीप सिंह उर्फ बंटी पुत्र बूढ़ सिंह का अमन सिंह व प्रिंस सिंह पुत्रगण गुरमेज सिंह निवासी सिद्धानवदिया कोतवाली नानकमत्ता के साथ झगड़ा हो गया था। जिस दौरान झगड़ा हो रहा था तो पिडित के भाई कुलदीप सिंह जो वहीं पर मौजूद था तो उसने दोनों पक्षों में बीच-बचाव कर दिया और दोनों पक्षों को अपने-अपने घरों को भेज दिया था। तहरीर में कहा हैं की जब प्रिंस और अमन अपने घर पहुंच तो कुलदीप सिंह उर्फ बंटी व उसके साथी इनके घर पहुँच गये और वहाँ भी इन लोगों ने इनके साथ झगड़ा किया। उसके बाद से ही कुलदीप उर्फ बंटी कहता था कि तुम लोगों के कहने पर ही अमन और उसके साथियों ने हमारे साथ झगड़ा किया है और मेरे परिवार के साथ रंजिश रखने लगा था और आये दिन घर के बाहर हो-हल्ला कर कहता था कि तुम लोगों को जान को जान से मार दूँगा। दिनांक 17- अक्टूबर 2026 को जब हम अपने घर पर ही मौजूद थे तो रात समय करीब 09.3 के बीच कुलदीप सिंह उर्फ बन्टी जो अपने साथी व रिश्तेदार लखविन्दर सिंह उर्फ लक्की पुत्र बूढ़ सिंह निवासी सिद्धानवदिया कोतवाली नानकमत्ता, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी नागरा पुत्र दयाल सिंह निवासी ग्राम नौगजां नानकमत्ता, कोमल सिंह पुत्र जसवन्त सिंह निवासी ग्राम विडौरा मझोला कोतवाली नानकमत्ता, कमल सिंह पुत्र दयाल सिंह निवासी नौगजा नानकमत्ता, रमनदीप कौर पत्नी कुलदीप सिंह उर्फ बंटी निवासी सिद्धानवदिया जो कि पड़ोस में रहने वाले किशोर विश्वास के घर पर एकत्र थे। उक्त सभी लोगो द्वारा हमारे घर की तरफ पथराव एवं फायरिंग की गयी। उस वक्त मैं और मेरे पिता चरनजीत सिंह, भतीजा प्रिंस सिंह, भतीजा जसवीर सिंह, मेरी पत्नी गुरप्रीत कौर, भाभी परमजीत कौर घर पर मौजूद थे तथा मेरा बड़ा भाई सतनाम सिंह उम्र करीब 35 वर्ष व छोटा भाई कुलदीप सिंह जो कि पास ही खेत की देखभाल के लिए गये थे। फायरिंग की आवाज सुनकर वापस घर की ओर आ रहे थे कि उपरोक्त सभी लोगों के द्वारा एक राय होकर तमंचे से लैस होकर मेरे भाईयों को घेर लिया और फायरिंग करने लगे ।‌आवाज सुनकर  परिवार के लोग बाहर आये तो देखा कि उक्त सभी लोग लगातार तमंचों व पिस्टल से फायर कर रहे थे। इसी बीच मेरे भाई सतनाम सिंह को गोली लग गयी और वो जमीन पर गिर गया। हमलावर तमंचा लहराकर हवाई फायर करते हुए स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर मौके से फरार हो गये। आरोपियो ने गोली लगने से घायल भाई सतनाम सिंह के ऊपर कार को चढ़ा दिया  जिससे उनके दोनों पैरों में भी काफी चोटें आ गयी । भाई सतनाम सिंह कोको गम्भीर अवस्था में लेकर नानकमत्ता सरकारी अस्पताल लेकर गये जहाँ से डॉक्टरों में मेरे भाई को हायर सैन्टर रैफर कर दिया। जहाँ से एम्बुलेन्स से हम उन्हे लेकर सितारगंज पहुँचे जहाँ पर डॉक्टरों ने चैक करने के बाद सतनाम को मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर तहरीर के आधार पर पुलिस ने हमलावरों के विरुद्ध धारा 103(1), व 3())5) में अभियोग दर्ज किया है।
                         
गोली काण्ड के बाद कार सवार  हमलावर हुए मौके से फरार। 
नानकमत्ता। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गये, वहीं घटना की जानकारी होने पर जनपद के पुलिस ‌अधीक्षक प्रमोद कुमार एवं खटीमा सीओ नीरज सेमवाल तथा कोतवाली निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट घटना स्थल पर पहुंचे तथा पिडित परिवार के लोगों से घटना की जानकारी ली । इधर प्रशासन ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए भारी‌ पुलिस बल तैनात किया है। 
                     
गोली लगने से हुई युवक की मौत के बाद घर में मचा कोहराम।
नानकमत्ता । गोली लगने से हुई युवक की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। घटना की खबर मिलने पर लोगों की भारी भीड़ घर में जमा रही, मृतक सतनाम सिंह अपने पीछे पत्नी परमजीत कौर व दो बच्चे ‌प्रिस व जसवीर सिंह को रोते विलखते छोड गया है।

0 Response to "नानकमत्ता । देर रात खेत से लौट रहे दो सगे भाईयों पर हमलावरों ने की फायरिंग ,एक की गोली लगने से मौत, दुसरे ने भाग कर बचाई जान।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article