
भ्रष्टाचार में लिप्त किसान विरोधी सरकार है भाजपा:- देवेंद्र यादव ।
भ्रष्टाचार में लिप्त किसान विरोधी सरकार है भाजपा:- देवेंद्र यादव ।
नानकमत्ता पहली बार आगमन पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी का किया जोरदार स्वागत।
नानकमत्ता: प्रदेश की भाजपा सरकार भ्रष्टाचार से लिप्त नाकाम सरकार है , जिसने किसानों तथा आमजन का सदैव उत्पीड़न किया है । कांग्रेस सरकार किसानों तथा आमजन की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करती चली आई है। यह बात नगर के खटीमा मार्ग पर स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने अपने संबोधन में कही।
शनिवार को कांग्रेस के नगर पंचायत चेयरमैन प्रेम सिंह टुरना के प्रतिष्ठान पर कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यहां कांग्रेस की नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हरदेश के साथ प्रथम बार पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इसके पश्चात प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने यहां सैकड़ों की संख्या में पहुंची भारी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है। भ्रष्टाचार नाकामी में लिप्त प्रदेश की भाजपा सरकार ने हमेशा ही किसानों तथा आमजन का उत्पीड़न किया है। उन्होंने कहा कि देश का किसान केंद्र सरकार द्वारा किसानों पर थोपे गए तीन काले कानूनों का पुरजोर विरोध कर रहा है। ऐसे में कांग्रेस किसानों के साथ खड़ीहै। भाजपा की कारगुजारी से आजिज आई जनता आज कांग्रेस की ओर रुख कर गई है। आगामी 2022 के चुनाव में कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ आएगी। भाजपा को करारा जवाब देकर जनता आगामी चुनाव में कांग्रेस के साथ मिलकर मजबूती का सेतु बना सकती है। इधर नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हरदेश ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस किसान भाइयों के साथ हमेशा उनके दुख में उनके साथ खड़ी है। किसान आंदोलन में जान गवा बैठे किसान भाइयों का उन्हें भी बड़ा दुख है। कांग्रेस किसानों के हक की लड़ाई में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। कार्यक्रम समापन के पश्चात सभी ने किसान आंदोलन में ध्यान गवा बैठे किसानों को 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष डा इन्दिरा ह्रदेश , चेयरमैन प्रेम सिंह टुरना, पूर्व विधायक नारायन पाल ,गोपाल सिंह राणा , इन्दू मान प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा कांग्रेस , रजीत सिंह रावत । युवा जिला अधयक्ष अभिषेक शुक्ला शाकिर अली बब्बू , भूवन कापडी, शिल्पी अरोरा, नवतेजपाल सिंह , चन्चल सिंह , सहित आदि मौजूद थे।
0 Response to "भ्रष्टाचार में लिप्त किसान विरोधी सरकार है भाजपा:- देवेंद्र यादव ।"
एक टिप्पणी भेजें