
मिशन हौसला: थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट ने थाने से ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया कराया।
राजीव कुमार सक्सेना।
नानकमत्ता: रिटायर उप निरीक्षक के उपचार हेतु ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता पड़ने पर थाना अध्यक्ष ने थाने से ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया कराया।
बुधवार को थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट को सरकारी दूरभाष पर फोन आया कि ग्राम बिडोरी नानकमत्ता निवासी हंसराज सिंह पुत्र शंकर सिंह जो कि वर्ष 2008 में बनबसा थाने से बतौर उप निरीक्षक रिटायर हुए हैं। उनके पुत्र गुरुचरण सिंह ने थाने के सरकारी नंबर पर फोन कर बताया कि उनके पिता हंसराज सिंह का स्वास्थ्य बहुत खराब है ऑक्सीजन लेवल 70 के करीब चल रहा है जिन्हें वह लोग उपचार के लिए बरेली लेकर गए थे जहां कोई बेड न मिलने पर घर लेकर आए हैं घर पर ही उनका इलाज चल रहा है ।ऑक्सीजन सिलेंडर की सख्त आवश्यकता है नानकमत्ता पुलिस द्वारा मिशन हौसला के तहत थाना स्तर से ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया गया।
0 Response to "मिशन हौसला: थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट ने थाने से ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया कराया। "
एक टिप्पणी भेजें