-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

वनकर्मी पर हमला करने वाले  फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया ।

वनकर्मी पर हमला करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया ।

 

राजीव कुमार सक्सेना।

नानकमत्ता: वनकर्मी पर हमला करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
               शुक्रवार को थाने के उपनिरीक्षक नवीन  बुधानी ने जानकारी देते बताया ‌की बीतेेे 3 मई को वन क्षेत्र जौलासाल वन कर्मचारी सूचना वन क्षेत्र में गस्त को निकले थे। इसी दौरान ग्राम टुकड़ी निवासी बलजीत सिंह पुत्र गुरदीप सिंह ने वन कर्मियों की टीम में मौजूद वन आरक्षी मलकीत सिंह कृपाल सिंह के साथ विवाद कर दिया तथा गाली-गलौज कर जान सेे मारने की धमकी दी। वन आरक्षी मलकीत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 332, 352, 504 ,506, आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया था। घटना के आरोपी फरार चल रहा था। मुखबिर द्वारा सूचना दी गई थी फरार आरोपी घर से कहींं जाने की फिराक में हैै। सूचना के आधार पर आरोपी को घर सेेेे गिरफ्तार  कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध गैंगस्टर  सहित थाना सितारगंज में तीन अभियोग पंजीकृत हैं। पकड़ने वाली टीम में उप निरीक्षक नवीन बुधानी, सिपाही बॉबिन्दर कुमार , हेम चन्द फुुुुुलारा शामिल थे।

0 Response to "वनकर्मी पर हमला करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया ।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article