अनुसूचित मोर्चा प्रदेश महामंत्री दीपचंद आर्या ने शहरी विकास मंत्री को सौंपा मांग पत्र।
राजीव कुमार सक्सेना
नानकमत्ता: अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ने शहरी विकास मंत्री को पत्र सौंप कर नगर मेंं रुके विकास कार्यों को गति प्रदान करनेेे की मांग की हैैैैैै।
शुक्रवार को खटीमा मार्ग से लौट रहे उत्तराखंड सरकार के शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत के नानकमत्ता पहुंचने पर भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपचंद आर्या ने उनसे मुलाकात कर उन्हें अंग वस्त्र भेंट किया तथा एक मांग पत्र दिया।सौपे गए पत्र में नानकमत्ता नगर पंचायत में रुके विकास कार्यों को गति, तथा नगर पंचायत नानकमत्ता में रिक्त चल रहे अवर अभियंता की तैनाती, व नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फिजीशियन के ना होने के कारण लोगों को हो रही परेशानी, तथा नानकमत्ता में लगभग तीन माह से बिगड़ी चल रही पेयजल व्यवस्था के सुधार कराने को पत्र सौंपा है। दीपचंद आर्य ने शहरी विकास मंत्री को बताया कि नगर में पेयजल व्यवस्था तीन माह से लचर हालत में चल रही है। जिसे पेयजल विभाग दुरुस्त नहीं करा पा रहा है। जिसके कारण पेयजल उपभोक्ताओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान अनुसूचित मोर्चा प्रदेश महामंत्री दीपचंद आर्या,व किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री इंद्रपाल सिंह मौजूद थे ।
0 Response to "अनुसूचित मोर्चा प्रदेश महामंत्री दीपचंद आर्या ने शहरी विकास मंत्री को सौंपा मांग पत्र।"
एक टिप्पणी भेजें