-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

 नानकमत्ता: सीएम धामी ने ट्रैक्टर पर बैठकर प्रतापपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का भ्रमण किया ।

नानकमत्ता: सीएम धामी ने ट्रैक्टर पर बैठकर प्रतापपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का भ्रमण किया ।

राजीव कुमार सक्सेना । 

नानकमत्ता: उत्तराखंड प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने सांसद तथा मंत्रियों के साथ पहुंच कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों  के साथ ही लोगों की जन समस्याओं को सुना।
    
               बुधवार को नानकमत्ता के अंतर्गत आने वाले ग्राम प्रतापपुर पहुंचे उत्तराखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्रैक्टर पर बैठकर बाढ़ प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण किया इस दौरान उन्होंने लोगों की जनसमस्याओं को सुना। लगभग 11 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रतापपुर नंबर 5 में स्थित एक पैलेस में पहुंचे। यहां उन्हें कुछ किसानों द्वारा बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाए जाने को एक ज्ञापन सौंपा गया। किसानों का कहना था कि धान केंद्रों में अभी भी धान की तौल शुरू नहीं की गई है तथा धान तोल केंद्रों द्वारा किसानों की राशि का तुरंत भुगतान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी धान की फसल का  तत्काल भुगतान कराया जाए। किसानों का कहना था कि नानक सागर डाम जो कि अभी भी उत्तर प्रदेश सरकार के अधीन है यहां तैनात उत्तर प्रदेश के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा पानी निकासी के लिए मनमाना का रवैया अपनाया जाता है। सीएम धामी ने प्रतापपुर नंबर 5 के अलावा इससे लगते बाढ़ प्रभावित कई ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के साथ ही बाढ़ से हुए नुकसान का भी आकलन किया जाए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के भ्रमण पर निकले प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के साथ प्रशासनिक अमला भी पूरी तरह से मौके पर मुस्तैद रहा। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान पीएम धामी के साथ उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, नैनीताल उधम सिंह नगर की लोक सभा से सांसद अजय भट्ट, किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों में उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, उधम सिंह नगर के पुलिस कप्तान दलीप सिंह कुंवर, जिला अधिकारी रंजना राजगुरु, उप जिला अधिकारी निर्मला बिष्ट, पुलिस बल  सहित आदि मौजूद थे



0 Response to " नानकमत्ता: सीएम धामी ने ट्रैक्टर पर बैठकर प्रतापपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का भ्रमण किया ।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article