
टनकपुर : भाजपा को हर बूते पर मजबूत बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करना होगा : इंद्रपाल सिंह मान
राजीव कुमार सक्सेना
टनकपुर: भाजपा को हर बूते पर मजबूत बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करना होगा यह बात टनकपुर में आयोजित भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं को की बैठक को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं चंपावत जिला प्रभारी इंदर पाल सिंह मान ने अपने संबोधन में कही।
टनकपुर के भाजपा कार्यालय में आयोजित भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों की आयोजित बैठक में मौजूद चंपावत जिला प्रभारी इंद्रपाल सिंह मान ने कहां की भाजपा किसान मोर्चा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी को मिलकर निष्ठा व ईमानदारी से नेतृत्व में कार्य करना होगा। संगठन द्वारा प्रचार प्रसार से भाजपा की नियुक्त और अधिक मजबूत होगी। जिला प्रभारी मान ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए उनका निरंतर प्रयास जारी है। तथा वे संगठन के हित में कार्य करने को प्रयासरत हैं। आयोजित बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह ,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बचन सिंह अधिकारी ,जिला महामंत्री गिरीश चंद्र जोशी सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।
0 Response to "टनकपुर : भाजपा को हर बूते पर मजबूत बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करना होगा : इंद्रपाल सिंह मान"
एक टिप्पणी भेजें