
नानकमत्ता: नगर पंचायत चेयरमैन प्रेम सिंह टुरना के पिता 105 वर्षीय जसवन्त सिंह का निधन ।
दोपहर 2:00 बजे नानकमत्ता के श्मशान घाट में होगा अंतिम संस्कार।
नानकमत्ता: नगर पंचायत चेयरमैन प्रेम सिंह टुरना के पिता जसवंत सिंह पुत्र भगत सिंह का ग्राम इटॊवा में आज प्रातः निधन हो गया। वे 105 वर्ष के थे। उनके निधन पर परिवार असामाजिक लोगों में शोक की लहर दौड़ गयी । स्वर्गीय जसवंत सिंह का अंतिम संस्कार नानकमत्ता के परम घाट श्मशान घाट में सोमवार दोपहर 2:00 बजे किया जाएगा । निधन का समाचार मिलते ही शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का भारी संख्या में तांता लगा है। स्वर्गीय जसवंत सिंह के निधन पर क्षेत्रीय विधायक गोपाल सिंह राणा तथा प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश गोयल पप्पू, सुखदेव सिंह, गुरु चरण सिंह चंदी, सतपाल सिंह गोल्डी, अमरजीत सिंह बिट्टू, डिंपल चंदी, आनंद सिंह राणा, नरेंद्र सिंह पिंटू, पूर्व व्यापार मंडल महामंत्री कुलदीप सिंह बब्बू, प्रमोद सैनी, गुरदीप सिंह सोनू, सतनाम सिंह, हरप्रीत सिंह लक्की, सभासद सुखलाल सिंह, ओम प्रकाश चौरसिया, जितेंद्र सिंह राणा, रंजीत सिंह राणा, सुरेश चंद जोशी सहित अनेक लोगों द्वारा शोक संवेदना व्यक्त की गयी।
0 Response to "नानकमत्ता: नगर पंचायत चेयरमैन प्रेम सिंह टुरना के पिता 105 वर्षीय जसवन्त सिंह का निधन ।"
एक टिप्पणी भेजें