-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

पढिए:  नानकमत्ता पुलिस ने चोरी गये  50 किलो धान के साथ चोर पकड़ा।

पढिए: नानकमत्ता पुलिस ने चोरी गये 50 किलो धान के साथ चोर पकड़ा।

राजीव कुमार सक्सेना

नानकमत्ता: चोरी किए धान के साथ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
      शुक्रवार को थाना अध्यक्ष देवेंद्र गौरव ने जानकारी देते हुए बताया की अपराधों की रोकथाम व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को  अभियान चलाया जा रहा है। बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली चौकी प्रतापपुर क्षेत्र के ग्राम जोगीठेर निवासी  गुरचरन सिंह पुत्र अवतार सिहं ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उसके घर से ग्राम मोहम्मदपुर भूड़िया निवासी श्रवण कुमार पुत्र लालू प्रसाद 50 किलो धान चोरी कर ले गया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपी के विरुद्ध धारा 380/411 के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए आरोपी के कब्जे से चोरी गया धान के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।


0 Response to "पढिए: नानकमत्ता पुलिस ने चोरी गये 50 किलो धान के साथ चोर पकड़ा।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article