पढिए: भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
नानकमत्ता: बाल दिवस पर छात्र छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का सुंदर प्रस्तुतीकरण किया गया।
नगर के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तपेड़ा नानकमत्ता में भारत के पूर्व प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन तथा केक काटकर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक दयाशंकर शर्मा ने पंडित नेहरू के जीवन वृत्त पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा विज्ञान अध्यापक श्री हरीश कुमार एवं श्रीमती सुमन लता मेंदोला ने भी बच्चों को पंडित नेहरू के जीवन से संबंधित जानकारियां दी. शिक्षिका श्रीमती सीमा कंचन द्वारा एक सुंदर गीत गाया गया तथा छात्र छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का सुंदर प्रस्तुतीकरण हुआ। इस अवसर पर सभी बच्चों ने केक काटकर पंडित नेहरू का जन्मदिन मनाया तथा विभिन्न प्रकार के खेल जैसे कबड्डी खो-खो कुर्सी दौड़ आज खेला गया ।कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम के साथ हुआ।

0 Response to "पढिए: भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। "
एक टिप्पणी भेजें