-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

नानकमत्ता: 30 लीटर कच्ची शराब के साथ पुलिस ने तस्कर दबोचा।

नानकमत्ता: 30 लीटर कच्ची शराब के साथ पुलिस ने तस्कर दबोचा।

राजीव कुमार सक्सेना

नानकमत्ता: मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शराब तस्करी को ले जा रहे तस्कर को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश करेगी।

            रविवार को थाना अध्यक्ष देवेंद्र गौरव ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद उधम सिंह नगर में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बीते शनिवार को ग्राम धूसरी से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है आरोपी के कब्जे से पुलिस ने जरकिन में भरी 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बच्चन सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी धूसरी बताया है। पुलिस ने पकड़े शराब तस्कर के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60( 1) के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। पकड़ने वाली टीम में थाना अध्यक्ष देवेंद्र गौरव, उप निरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट, सिपाही विक्रम सिंह शामिल है।



0 Response to "नानकमत्ता: 30 लीटर कच्ची शराब के साथ पुलिस ने तस्कर दबोचा।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article