पढिए: थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट पांचवीं बार गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह से पुलिस मुख्यालय देहरादून में होंगे सम्मानित ।
राजीव कुमार सक्सेना
रुद्रपुर: गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय में विशिष्ट उपलब्धियों एवं उत्कृष्ट सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से अधिकारियों व पुलिस कर्मचारियों को सम्मान पदक से नवाजा जाएगा।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय देहरादून में विशिष्ट उपलब्धियों एवं उत्कृष्ट सेवा सम्मान पदक से एक बार फिर पांचवीं बार जनपद उधम सिंह नगर के पुलभट्टा थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट को सम्मान चिन्ह से नवाजा जाएगा। इसके साथ ही जनपद उधम सिंह नगर की कोतवाली रुद्रपुर में तैनात सिपाही (चालक) नरेश जोशी भी विशिष्ट उपलब्धियों एवं सराहनीय सेवा सम्मान से सम्मानित किए जाएंगे। बता दे की थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट को इससे पूर्व भी उत्कृष्ट सराहनीय सेवा पदक से उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक द्वारा पुलिस मुख्यालय देहरादून में सम्मानित किया जा चुका है।

0 Response to "पढिए: थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट पांचवीं बार गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह से पुलिस मुख्यालय देहरादून में होंगे सम्मानित । "
एक टिप्पणी भेजें