-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

पढिए:  चौकी पैगा पुलिस के हत्थे चढ़े दो गौ मांस तस्कर, 150 किलोग्राम गौ मांस व औजारों बरामद

पढिए: चौकी पैगा पुलिस के हत्थे चढ़े दो गौ मांस तस्कर, 150 किलोग्राम गौ मांस व औजारों बरामद

काशीपुर: उधम सिंह नगर की पैगा चौकी प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर दो गौ मांस तस्करों को गौ मांस के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपी पुलिस टीम को चकमा देकर मौके से फरार हो गये।
        ‌     गुरुवार को जनपद उधम सिंह नगर की पैगा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर गुलड़िया चौकी पैगा क्षेत्र में गन्ने के खेत के पास ढेला नदी के किनारे छापामार कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को 150 किलोग्राम गौ मांस व  कुल्हाड़ी, छुरी, सूजा,इलेक्ट्रॉनिक तराजू, सहित  गिरफ्तार किया गया।  पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना नाम सहीम पुत्र स्व: श्रीनिवासी, व शहीद अहमद पुत्र कदीर अहमद निवासी ग्राम फरीदनगर   थाना  ठाकुद्वारा जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश बताया है। जबकि छापे के दौरान पकड़े गए दोनों आरोपियों के साथी नूर हसन उर्फ नूरा पुत्र कलुवे हसन निवासी ग्राम गुलरिया थाना आईटीआई जिला उधम सिंह नगर , व शाहिद पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी गुलरिया थाना आईटीआई जिला उधम सिंह नगर मौके से फरार हो गये। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध U/3/5/11(1) उत्तराखंड गौ संरक्षण अधिनियम 2007 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी-उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार , मुख्य आरक्षी मोहित कुमार, आरक्षी महेश रोंकली  , इशावरीदत्त गोवंश संरक्षण स्क्वायड किच्छा उधम सिंह नगर,  कुलदीप आर्य, कुंदन खन्ना, संजय कुमार, दीप कुमार जीवन कुमार शामिल हैं।

0 Response to "पढिए: चौकी पैगा पुलिस के हत्थे चढ़े दो गौ मांस तस्कर, 150 किलोग्राम गौ मांस व औजारों बरामद"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article