-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

पढिए: थाना अध्यक्ष देवेंद्र गौरव के नेतृत्व में नानकमत्ता पुलिस टीम ने 4.94 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर दबोचा।

पढिए: थाना अध्यक्ष देवेंद्र गौरव के नेतृत्व में नानकमत्ता पुलिस टीम ने 4.94 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर दबोचा।

राजीव कुमार सक्सेना

नानकमत्ता: नशे के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मादक पदार्थ के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। 
          शुक्रवार को थाना अध्यक्ष देवेंद्र गौरव ने जानकारी देते हुए बताया कि नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गठित पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम सिसईखेड़ा में चीकाघट पुल के पास कैलाश नदी को जाने वाले रास्ते से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 4.94 ग्राम स्मैक, सत्रह सौ की नगदी तथा मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम असलम अंसारी पुत्र  मसीद निवासी ग्राम बजीरगंज वार्ड नंबर 04 थाना बजीरगंज जनपद बदायूं उत्तर प्रदेश बताया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 8/21 नारकोटिक्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। पकड़ने वाली टीम में थाना अध्यक्ष देवेंद्र गौरव, उप निरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट, सिपाही नवीन जोशी, नवीन बमेठा शामिल हैं।



0 Response to "पढिए: थाना अध्यक्ष देवेंद्र गौरव के नेतृत्व में नानकमत्ता पुलिस टीम ने 4.94 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर दबोचा।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article