-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

नानकमत्ता:  गोशन स्कूल कक्षा -11 वीं के 32 विद्यार्थी फ्रांस के प्रोफेशनल और वोकेशनल संस्थानों में शैक्षणिक भ्रमण कर अनुभव करेंगे साझा।

नानकमत्ता: गोशन स्कूल कक्षा -11 वीं के 32 विद्यार्थी फ्रांस के प्रोफेशनल और वोकेशनल संस्थानों में शैक्षणिक भ्रमण कर अनुभव करेंगे साझा।

गोशन स्कूल की ओर से प्रोफेसर जीन क्रिस्टोफ़ को स्मृति चिन्ह देते पुरातन छात्र नीरज जोशी।

सत्र 2023-2024 में गोशन स्कूल के विद्यार्थी करेंगे फ्रांस में शैक्षिणिक भ्रमण। 

राजीव कुमार सक्सेना

नानकमत्ता: नगर के गोशन स्कूल एक स्टूडेंट्स -एक्सचेंज प्रोग्राम को विकसित कर रहा है, जिसके तहत विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के अतिरिक्त अंतराष्ट्रीय अनुभव हेतु फ्रांस भेजा जाएगा। यह जानकारी विद्यालय के प्रबंधक सुरेश जोशी द्वारा देते हुए बताई गयी । उन्होंने बताया कि  इस अंतराष्ट्रीय  स्टूडेंट्स -एक्सचेंज प्रोग्राम के माध्यम से गोशन स्कूल के विद्यार्थी फ्रांस के प्रोफेशनल और वोकेशनल संस्थानों में शैक्षणिक भ्रमण के लिए जाएंगे एवं फ्रांस के विद्यार्थी गोशन स्कूल नानकमत्ता में शैक्षणिक भ्रमण के लिए आएंगे। प्रोग्राम प्रभारी नीरज जोशी ने बताया कि जब वे फ़्रांस में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे थे, तब से वे इस प्रकार का प्रोग्राम गोशन स्कूल के लिए विकसित करना चाहते थे। उन्होंने बताया कि वे कई ऑनलाइन मीटिंग के पश्च्यात, फ्रांस के प्रतिनिधियों के साथ ऑफलाइन मीटिंग हेतु विगत दिनों नई दिल्ली गए थे।  इस प्रोग्राम के अगले चरण में अप्रैल माह के द्वितीय सप्ताह में विद्यालय की कक्षा -11 वीं के 32 विद्यार्थी फ्रांस के 32 विद्यार्थियों से ऑनलाइन वार्ता करेंगे। उसके बाद फ्रांस के संस्थानों का एक दल विद्यालय भ्रमण के लिए भारत भी आएगा। इस प्रोग्राम का उद्देश्य शैक्षणिक गतिविधियों के अलावा दोनों ही देशों की भाषा, संस्कृति, सभ्यता, परम्परा, कृषि प्रणाली को जानना है। प्रबंधक सुरेश चंद्र जोशी ने बताया की इस प्रकार के अन्तर्राष्ट्रीय एक्सचेंज प्रोग्राम से छेत्र में शिक्षा जगत में क्रांति आएगी जो कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने यह भी बताया हमारा प्रयास है कि हमारे विद्यार्थियों को आगामी सत्र 2023-2024 में फ्रांस भ्रमण का मौक़ा मिले। 
विद्यालय की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य प्रकाश काण्डपाल, उप-प्रधानाचार्य दमनप्रीत कौर, शिवदत्त जोशी, मोहन सैमुअल, हेम काण्डपाल, नवीन शर्मा, नवनीत मसीह, अलका माझी, आयुषी गुप्ता, सुनील पुजारी, आदि ने ख़ुशी ज़ाहिर की।

0 Response to "नानकमत्ता: गोशन स्कूल कक्षा -11 वीं के 32 विद्यार्थी फ्रांस के प्रोफेशनल और वोकेशनल संस्थानों में शैक्षणिक भ्रमण कर अनुभव करेंगे साझा।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article