-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

नानकमत्ता: विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की प्रतिज्ञा ली।

नानकमत्ता: विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की प्रतिज्ञा ली।

राजीव कुमार सक्सेना

नानकमत्ता: नगर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय तपेड़ा में पर्यावरण दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया .इस उपलक्ष्य में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती नीरज रानी तथा सेवानिवृत शिक्षक दयाशंकर शर्मा ने बच्चों के साथ पौधारोपण किया एवं पर्यावरण संरक्षण की प्रतिज्ञा छात्राओं को कराई.इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यायिका श्रीमती नीरज रानी ,सेवानिवृत शिक्षक दया शंकर शर्मा  , भोजन माताएं श्रीमती रेखा एवं श्रीमती भगवती देवी तथा छात्राएं उपस्थित रहे।

पर्यावरण दिवस पर महाविद्यालय में किया गया पौधारोपण।
नानकमत्ता। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर श्री गुरुनानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय नानकमत्ता साहिब के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों, छात्र-छात्राओं व शिक्षणगणों के द्वारा महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। इस उपलक्ष्य में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीता मेहता ने कहा कि जब से दुनिया शुरू हुई है, तभी से इंसान और क़ुदरत के बीच गहरा रिश्ता रहा है। पेड़ों से पेट भरने के लिए फल-सब्जियाँ और अनाज मिला। तन ढकने के लिए कपड़ा मिला। घर के लिए लकड़ी मिली। इनसे जीवनदायिनी ऑक्सीन भी मिलती है,इधर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. इंदु बाला ने कहा कि मानव जीवन के लिए पेड़-पौधे बहुत जरूरी है। इसके बिना हम मानव जीवन की कल्पना नहीं कर सकते।  यहां चरनजीत सिंह, डॉ. गोपाल सिंह, डॉ. मनोज कुमार जोशी, डॉ. नीतू, पंकज सिंह बोहरा,  मनोज कुमार, आरती राणा, पूनम, कामिनी राणा, प्रिया थापा, वर्षा सक्सेना, प्रगति राणा, दुर्गानाथ गोस्वामी, देव राम, शालू गौरव, उपासना राणा, निशा, प्रियंका आदि लोग उपस्थित रहे।



0 Response to "नानकमत्ता: विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की प्रतिज्ञा ली।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article