-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

नानकमत्ता । सीडीपीओ की मौजूदगी में नगर के बंगाली कालोनी आंगनबाड़ी केंद्र में बांटा गया राशन।

नानकमत्ता । सीडीपीओ की मौजूदगी में नगर के बंगाली कालोनी आंगनबाड़ी केंद्र में बांटा गया राशन।

नहीं पाई गयी बंगाली कॉलोनी आंगनबाड़ी केंद्र में कोई अनियमिता।

राजीव कुमार सक्सेना

नानकमत्ता । आंगनबाड़ी केंद्र की विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में राशन का वितरण किया गया।

       बुधवार को नगर की बंगाली कालोनी वार्ड नम्बर चार के आंगनवाड़ी केन्द्र में सितारगंज की बाल विकास परियोजना अधिकारी शोभा जुनौती की मौजूदगी में केन्द्र की कार्यकत्री अभिलाषा ने पात्र को सरकार द्वारा मुहैया कराये जाने वाला राशन का वितरण किया । विभाग की बाल विकास परियोजना अधिकारी शोभा जुनौती ने  जानकारी देते हुए बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्रो के माध्यम से तीन माह में एक बार राशन का वितरण किया जाता है। उन्होंने कहा कि सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में समय पर राशन ,एव सरकार द्वारा पत्रों को दिए जाने वाली सहायता प्रदान की जाती है। आंगनबाड़ी केंद्र में किसी भी प्रकार की अनियमिता नहीं पाई गयी,उन्होंने नानकमत्ता के वार्ड नम्बर चार बंगाली कालोनी के आंगनबाड़ी केंद्र में कार्य की प्रशंसा की। यहां बाल विकास परियोजना अधिकारी शोभा जुनौती, सुपरवाइजर अमरजीत गहतोड़ी , प्रधानाचार्य केएन अटवाल,सभासद सुरंजन राय, सभासद आकांक्षा चौरसिया, पूर्व सभासद सुखलाल सिंह, पूर्व सभासद पति ओमप्रकाश चौरसिया, दिनेश कुमार सहित आदि लोग मौजूद थे।

                        
नानकमत्ता में संचालित सभी आंगनबाड़ी केंद्रो का समय-समय पर निरीक्षण किया जाता है, ताकि लाभार्थी को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। तथा आंगनबाड़ी केन्द्रो के माध्यम से सरकारी सेवा का लाभ प्राप्त हो सके।

                                    शोभा जुनौती
           बाल विकास परियोजना अधिकारी
                     सितारगंज उधम सिंह नगर।




0 Response to "नानकमत्ता । सीडीपीओ की मौजूदगी में नगर के बंगाली कालोनी आंगनबाड़ी केंद्र में बांटा गया राशन।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article