-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

नई दिल्ली। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व: हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर सीएम योगी, धामी और अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि।

नई दिल्ली। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व: हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर सीएम योगी, धामी और अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर देशभर के नेताओं ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने उनके योगदान को याद किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती के अवसर पर आज लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बहुगुणा जी महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। देश और प्रदेश के विकास के लिए उन्होंने जो योगदान दिया, उसे हमारी सरकार आगे बढ़ा रही है। स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा जी की पावन स्मृतियों को नमन ! उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी हेमवती नंदन बहुगुणा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने एक्स पर लिखा, जनसेवा, सादगी एवं दृढ़ संकल्प के प्रतीक राजनेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया।

0 Response to "नई दिल्ली। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व: हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर सीएम योगी, धामी और अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article