-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

नानकमत्ता। पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नेपाली तस्कर सहित दो गिरफ्तार।

नानकमत्ता। पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नेपाली तस्कर सहित दो गिरफ्तार।

नेपाली मूल के साथ दोनों तस्करो से 44 ग्राम स्मैक बरामद,8000  हजार की नेपाली मुद्रा भी बरामद की गई ।

नानकमत्ता ।  पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार,  पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए सुखदेव सिंह  पुत्र कुलवंत सिंह निवासी बिजली कॉलोनी, सिद्धा नवदिया, व तेज सिंह पुत्र नैन सिंह निवासी कंचनपुर वार्ड नं0 09, सीमा प्रहरी चौकी- ब्रह्मदेव, जिला-कंचनपुर, महाकाली अंचल, नेपाल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों को कब्जे से 44 ग्राम स्मैक बरामद की हैं । पुलिस ने बताया की  नेपाली अभियुक्त तेज सिंह स्मैक खरीदने के लिए खटीमा आया था। पकड़ेगा दोनों आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल लगभग 8000 की नेपाली मुद्रा भी बरामद की गई है। जनपद के एसएसपी को नेपाल सीमा से  तस्करी होने की शिकायतें मिल रही थी।आरोपिओ से स्पेशल ब्रांच द्वारा भी पूछताछ की गयी। 


           शुक्रवार को थाना अध्यक्ष उमेश कुमार ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि जनपद उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को स्पेशल ब्रांच, नेपाल सीमा से आरोपी सुखदेव और उसके भाई लखविंदर के खिलाफ शिकायतें मिली थीं। शिकायत में बताया गया था कि ये लोग नेपाली मूल के युवाओं को स्मैक बेच रहे हैं। इस मामले में, स्पेशल ब्रांच के अधिकारियों ने भी गिरफ्तार अभियुक्तों से गहन पूछताछ की है। साथ ही, नेपाल की पुलिस को भी इस कार्रवाई के बारे में सूचित कर दिया गया है। पुलिस में बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सुखदेव का भाई लखविंदर पहले भी दो बार एनडीपीएस अधिनियम के तहत जेल जा चुका है। वहीं, गिरफ्तार आरोपी सुखदेव भी पहले एक बार झनकायिया थाने से एनडीपीएस मामले में जेल जा चुका है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक संजय कुमार, उप निरीक्षक मनोज जोशी, मुख्य आरक्षी जगदीश पुजारी, सिपाही नवीन जोशी, शामिल है।

0 Response to "नानकमत्ता। पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नेपाली तस्कर सहित दो गिरफ्तार।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article