-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

नानकमत्ता ।मार्ग दुर्घटना में घायल सिपाही ने उपचार के दौरान ली अंतिम सास।

नानकमत्ता ।मार्ग दुर्घटना में घायल सिपाही ने उपचार के दौरान ली अंतिम सास।

सिपाही धनराज के निधन की सूचना से थाना नानकमत्ता पुलिस शोक की लहर।

मूल रूप से जनपद हरिद्वार का निवासी था  सिपाही धनराज ।
नानकमत्ता। बीते दिवस थाने में तैनात सिपाही को मार्ग दुर्घटना में गम्भीर घायल हो जाने पर उसे चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, जो अपनी जिन्दगी की जग हार गया तथा अंतिम सास लेते हुए सभी को अलविदा कह गया, सिपाही के निधन के समाचार मिलने पर समूचा थाना शोक में डूब गया सभी की आखे नम हो गयी।

         बता दे की बीते दिवस थाना नानकमत्ता में तैनात सिपाही धनराज अपने सिपाही साथियों के साथ एक कार में किसी कार्य से जा रहा था की उसकी कार टक्कर लगने से दुर्घटना ग्रस्त हो गयी, जिसमें सिपाही धनराज के सिर पर गम्भीर चोटे आने के कारण उसे खटीम चिकित्सालय ले जाया गया यहां हालत बिगड़ने पर उसे जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती करया गया,यहा उसका उपचार चल रहा था, शनिवार को धनराज जिन्दगी की जंग हार गया और सभी को हमेशा के लिए अलविदा कहा गया,  धनराज ने निधन का समाचार मिलते ही थाना नानकमत्ता में शोक की लहर दौड़ गयी सभी की आखे नम हो गयी, निधन का दुखद समाचार मिलते ही थाना अध्यक्ष उमेश कुमार चिकित्सालय पहुंच गये यहां जिन्दगी की जंग हार चूके सिपाही धनराज को देख उनकी आखे भर आयी, उन्होंने धनराज के निधन की सूचना अधिकारियों को देकर अवगत कराया जिससे जिले में भी सिपाही के निधन से शोक व्यक्त किया गया,बताया गया की सिपाही धनराज मूल रूप से जनपद हरिद्वार का निवासी था, जिसके पाथिर्व शरीर को अंत्येष्टि के लिए हरिद्वार मूल निवास को ले जाया गया है।थाना नानकमत्ता में नियुक्त सिपाही स्व:  धनराज  के निधन पर सम्पूर्ण उधमसिंहनगर पुलिस परिवार द्वारा दी गयी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी गयी इस दुःख की घड़ी में शोक संतृप्त परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने हेतु भगवान से प्रार्थना की गयी, यहा थाना अध्यक्ष उमेश कुमार, उप निरीक्षक संजय कुमार, निरीक्षक सुनील कुमार, उप निरीक्षक रजनी गोस्वामी, उप निरीक्षक मनोज जोशी, उप निरीक्षक नवल किशोर, मुख्य आरक्षी नवनीत कुमार, मुख्य आरक्षी जगदीश पुजारी, सिपाही प्रकाश आर्य, नवीन जोशी, कमलेश, राजेश कुमार, विद्या रानी, बबीता रानी, ग्राम प्रहरी राजकुमार शुक्ला, सहित समस्त पुलिस स्टाफ ने गहरा शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

                             

0 Response to "नानकमत्ता ।मार्ग दुर्घटना में घायल सिपाही ने उपचार के दौरान ली अंतिम सास।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article