नानकमत्ता ।देहरादून में हिंदी दिवस समारोह में नानकमत्ता के केजेएम स्कूल के चार बच्चे सम्मानित ।
नानकमत्ता । हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में नगर के केजेएम सीनियर सेकेंड्री स्कूल के चार छात्र व छात्राओ को सम्मानित किया गया है।
रविवार को केजेएम सीनियर सेकेंड्री स्कूल नानकमत्ता के चार छात्र- छात्राओं गरिमा जोशी, लक्षद्वीप सिंह ,रोहित जोशी, सचिन आर्य जिन्होंने हाइस्कूल परीक्षा 2025 में हिंदी विषय में 100 में से 100 प्राप्त किए ,उनको उत्तराखंड भाषा संस्थान देहरादून में आयोजित हिंदी दिवस समारोह में मुख्य अतिथि माननीय भाषा मंत्री उत्तराखंड सुबोध उनियाल , कृषि मंत्री उत्तराखंड गणेश जोशी ,वरिष्ठ सलाहकार एवं संस्थापक वैली ऑफ वर्ड्स संजीव चोपड़ा ने सभी छात्र- छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर कैलाश चंद्र जोशी, प्रधानाचार्य महेश जोशी सिंह ,प्रधानाचार्य दलजीत सिंह ,उपप्रधानाचार्य पीयूष गुप्ता व समस्त स्टाफ ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
0 Response to "नानकमत्ता ।देहरादून में हिंदी दिवस समारोह में नानकमत्ता के केजेएम स्कूल के चार बच्चे सम्मानित ।"
एक टिप्पणी भेजें