-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

नानकमत्ता । कच्ची शराब के साथ पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार किया।

नानकमत्ता । कच्ची शराब के साथ पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार किया।

 
नानकमत्ता। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत चौकी पुलिस ने शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।

       बुधवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना अध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र की प्रतापपुर चौकी पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत प्रतापपुर  क्षेत्र के ग्राम जोगीठेर से एक शराब तस्कर को 40 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है, पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सर्वजीत सिंह पुत्र कक्का सिंह निवासी जोगीठेर प्रतापपुर नंबर 7 नानकमत्ता बताया है। पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजेंद्र पंत चौकी प्रभारी प्रतापपुर , सिपाही,नीरज नेगी, गिरीश चंद्र शामिल हैं।


0 Response to "नानकमत्ता । कच्ची शराब के साथ पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार किया।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article