नानकमत्ता। नगर के यूनिटी स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
नानकमत्ता । नगर के यूनिटी स्कूल में ब्लॉक सितारगंज के वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजित किया गया।
सोमवार को आयोजित कार्यक्रम के अध्यक्ष राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तपेडा नानकमत्ता के सेवानिवृत प्रधानाध्यापक दयाशंकर शर्मा एवं मुख्य वक्ता नवीन चंद्र पांडे (राजकीय प्राथमिक विद्यालय खमरिया रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे एवं सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया ।विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर गोविंद जोशी तथा विद्या मंदिर नानकमत्ता के सेवानिवृत्ति प्रधानाध्यापक नीलांबर जोशी ने कार्यक्रम में आए हुए सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को अंग वस्त्र एवं डायरी देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए दया शंकर शर्मा ने कहा की शिक्षकों को अपने कर्तव्य के प्रति प्रतिपल सजग रहना चाहिए एवं छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करना चाहिए। मुख्य वक्ता नवीन चंद्र पांडे ने शिक्षकों को छात्रों के शिक्षण में नित्य नवीन प्रयोगों को करने की सलाह दी तथा डॉ राधाकृष्णन के व्यक्तित्व से सीख लेने के लिए कहा। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम के साथ हुआ ।इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती कविता दिगारी, विद्यालय मैनेजिंग डायरेक्टर गोविंद जोशी, विद्यालय के संरक्षक नीलांबर जोशी , खिलानंद अटवाल,सरस्वती शिशु मंदिर सिसई खेड़ा के प्रधानाचार्य शिव शंकर शर्मा ,सरस्वती शिशु मंदिर नगला के प्रधानाचार्य गौरी दत्त मौजूद रहे।

0 Response to "नानकमत्ता। नगर के यूनिटी स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।"
एक टिप्पणी भेजें