-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

नानकमत्ता । अवैध तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट डालना युवक को पड़ा भारी।

नानकमत्ता । अवैध तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट डालना युवक को पड़ा भारी।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने वायरल पोस्ट का लिया संज्ञान ।

पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर युवक को अवैध असलहे संग दबोचा।

नानकमत्ता । सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो वायरल करना एक युवक को भारी पड़ गया, युवक का सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो वायरल होने का संज्ञान लेते हुए जनपद उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने नानकमत्ता पुलिस को तत्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिये।
         रविवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान श्मशान घाट क्षेत्र से आरोपी युवक बंटी सिंह पुत्र स्व. गुरनाम सिंह निवासी ग्राम धूमखेड़ा को अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक संजय कुमार, उप निरीक्षक मनोज जोशी, सिपाही नवीन जोशी शामिल है।





0 Response to "नानकमत्ता । अवैध तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट डालना युवक को पड़ा भारी।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article