चम्पावत । एसओजी ने एटीएम फ्राड गैंग के पांच हजार के इनामी को गिरफ्तार किया।
एटीएम के अंदर भोले भाले लोगों के एटीएम बदलकर लोगों के पैसों को आहरित कर करता था धोखाधड़ी।
राजीव कुमार सक्सेना
चम्पावत। एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले फरार इनामी आरोपी को जनपद चंपावत की एसओजी टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।
गुरुवार को चंपावत एसओजी टीम के प्रभारी कमलेश भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम ने खटका थाना सिविल लाइन रूड़की जनपद हरिद्धार निवासी सहरान पुत्र मजीद उर्फ मजीद को मंगलौर रोड रुड़की में सक्षम अस्पताल के बाहर से गिरफ्तार किया है, फरार आरोपी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पांच हजार का इनाम घोषित है। गिरफ्तार आरोपी पर थाना बनबसा में एटीएम बदलकर धोखाधड़ी करने का मुकदमा पंजीकृत है, बताया की आरोपी अलग-अलग स्थान पर जाकर अपनी टीम के साथ एटीएम के अंदर रहकर भोले भाले लोगों के एटीएम बदलकर लोगों के पैसों आहरित करने वाले, धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य है। जिस पर कुल 12 मुकदमे अलग-अलग स्थान में दर्ज है । गिरफ्तार आरोपी को टीम द्वारा बनवास पुलिस को सुपुर्द किया गया है। टीम में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, मुख्य आरक्षी महेंद्र डंकवाल, मतलूब खान, गणेश सिंह , सिपाही कुलदीप सिंह , सूरज कुमार, उमेश राज गिरिश भट्ट(सर्विलांस) शामिल हैं।
0 Response to "चम्पावत । एसओजी ने एटीएम फ्राड गैंग के पांच हजार के इनामी को गिरफ्तार किया।"
एक टिप्पणी भेजें