-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

बनबसा। एस.ओ.जी‌ प्रभारी कमलेश भट्ट के हत्थे चढा नानकमत्ता के बलखेडा का स्मैक तस्कर ।

बनबसा। एस.ओ.जी‌ प्रभारी कमलेश भट्ट के हत्थे चढा नानकमत्ता के बलखेडा का स्मैक तस्कर ।

नेपाल कैसिनो में ले जाई जा रही थी 70 लाख कीमत की 213 ग्राम स्मैक ।

बनबसा। जनपद चम्पावत में एसओजी का प्रभार सभालते ही प्रभारी कमलेश भट्ट ने बनबसा पुलिस की टीम के साथ चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है।

       बुधवार को जानकारी देते हुए एस. ओ.जी प्रभारी कमलेश भट्ट ने बताया की जनपद चंपावत के पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी ने बनबसा पुलिस की टीम के साथ चैकिंग के दौरान बनबसा एक मोटरसाइकिल सख्या UK06 AV 6104 पर सवार को‌ गिरफ्तार किया हैं, जिसकी तलाशी लेने पर टीम को आरोपी के कब्जे से 213 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुए हैं, पूछताछ में आरोपी मे अपना नाम बलजीत सिंह पु्त्र गुरदेव सिंह निवासी ग्राम बलखेड़ा थाना नानकमत्ता जिला उधम सिंह नगर का रहने वाला बताया है। आरोपी ने बताया की वह टाटरगंज सें स्मैक लेकर आता हैं वह स्मैक को नेपाल  कैसिनो में लेकर जा रहा था। टीम ने आरोपी के विरुद्ध थाना बनबसा में  अन्तर्गत धारा 8/21/60 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, उप निरीक्षक निर्मल सिंह लटवाल, एसओजी मुख्य आरक्षी मतलूब खान, महेंद्र डंगवाल , मुख्य आरक्षी गणेश बिष्ट, संजय शर्मा ,तपैन्द्र जोशी , नासिर हुसैन,सिपाही उमेश राज गिरिश भट्ट (सर्विलांस) शामिल हैं।


  
नशा कारोवारियो को किसी भी सूरत में बख्सा नहीं जायेगा, नानकमत्ता से कई नशा तस्कर जनपद चम्पावत में आकर नशा फैला रहे है जिन्हें किसी सूरत में बख्सा नहीं जायेगा।नशा कारोबारियो पर एसओजी की नजर है जो जल्द सलाखो के पीछे होंगे ।

                                कमलेश भट्ट
            एसओजी प्रभारी जनपद चंपावत।

0 Response to "बनबसा। एस.ओ.जी‌ प्रभारी कमलेश भट्ट के हत्थे चढा नानकमत्ता के बलखेडा का स्मैक तस्कर ।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article