खटीमा । एकल के रंग भारत के संग कार्यक्रम का आयोजन।
खटीमा। एकल अभियान के खटीमा अंचल में एकल सूरताल टीम द्वारा एकल के रंग भारत के संग कार्यक्रम का भव्य आयोजन शगुन मंडपम मेलघाट रोड खटीमा में किया गया ।जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि अजय मौर्या अध्यक्ष जिलापंचायत,व स्नेहपाल सिंह वरिष्ठ प्रचारक, चंद्रशेखर सह प्रांत प्रचारक , रमेश जोशी नगर पालिका अध्यक्ष, नें मां भारती के चरणों में द्वीप प्रज्वलित कर किया,।
आयोजित कार्यक्रम में एकल सुरताल की टीम जो ऑस्ट्रेलिया दुबई, अमेरिका ऐसे विभिन्न देश विदेश में अपने कार्यक्रम प्रस्तुत करने के उपरांत यहां प्रस्तुति दी जिसमें अनेक प्रकार के देवभक्ति , देशभक्ति ऐसे कार्यक्रम प्रस्तुत किए l मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, नेपाल से कार्यक्रम आए मेयर शेर सिंह, उप मेयर मंजू बोहरा , भारत विकास परिषद , लायंस क्लब , अग्रवाल सभा , पर्वतीय समाज , पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों ने , थाना प्रभारी देवेंद्र गौरव नौजगे के स्कूल की एम डी सुरेंद्र कौर, नीरज कुमार , डॉ लता जोशी आदि गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम की सराहना की इस अवसर पर अंचल समिति द्वारा पूर्णकालीन अभिभावकों का सम्मान भी किया । इस अवसर पर भारत लोक शिक्षा परिषद दिल्ली से अतुल जैन , प्रवीण गुप्ता लीलावती राणा अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग, राजपाल सिंह उपाध्यक्ष किशान आयोग, रवींद्र राणा प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख, कार्यक्रम अध्यक्ष सुनील रैदानी सहित संबंधित संगठन,रुद्रपुर चैप्टर पदाधिकारी, प्रभाग समिति, संभाग समिति, अंचल समिति व कार्यकर्ता उपस्थित रहेl
0 Response to "खटीमा । एकल के रंग भारत के संग कार्यक्रम का आयोजन।"
एक टिप्पणी भेजें