नानकमत्ता।नगर पंचायत नानकमत्ता का बदहाल खडा मोबाइल शौचालय।
भारी गन्दगी व कूडा करकट से पटापडा है ये मोबाइल शौचालय।
बाउली साहिब दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को सुलभ शौचालय के उपयोग में उठानी पड रही हैं भारी दिक्कतें ।
राजीव कुमार सक्सेना ।
नानकमत्ता। नगर पंचायत नानकमत्ता ने सरकारी धन से लाखों रुपयों से मोबाइल सुलभ शौचालय तो खरीद लिए हैं लेकिन उनके रखरखाव की ओर कोई ध्यान नहीं है।जिसकी घोर लापरवाही के चलते मोबाइल सुलभ शौचालय जहां तहा बदहाल हालत में खड़े है।यहा की अधिशासी अधिकारी द्वारा सफाई कर्मचारीयों पर रखे गये मुंशी के बदलाव तो खूब किए गये लेकिन सफाई कर्मचारीयों से यहां रखे गये मुंशी द्वारा काम करवाना तो दूर सरकारी इस मोबाइल सुलभ शौचालय की सुध तक नहीं ली जा रही हैं, नगर के बाउली साहिब पर आने वाले श्रद्धालुओ के लिए नगर पंचायत द्वारा लगाया गया मोबाइल सुलभ शौचालय पूरी तरह से गंदगी ,कचरा से पटा होने के साथ ही क्षतिग्रस्त हालत है जिसकी सुध लेवा मानो कोई नहीं है।
बता दें कि नगर पंचायत नानकमत्ता द्वारा अपनी घोर लापरवाही के कारण सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही इस प्रकार धन का दुरुपयोग भी किया जा रहा है, नगर के लिए खरीदे गए मोबाइल सुलभ शौचालय जहां लोगों की सुविधाओं के लिए लगाए जाने चाहिए वही इन सुलभ शौचालय की अनदेखी तथा समय पर सफाई न होने के कारण हालते क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, यह सुलभ शौचालय यहां समय-समय पर होने वाले सरकारी आयोजनों के साथ ही यहां पहुंचने वाले वीआइपीओ के आने पर प्रयोग होने के साथ ही यहां लगने वाले अक्टूबर ,नवंबर माह के दीपावली मेले में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए लगाए जाते हैं ताकि यहां पहुंचने वाले लोगों को सुलभ शौचालय का लाभ मिल सके। परंतु नगर पंचायत विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त हालत में पड़े इन सुलभ शौचालय की सुध लेना तो दूर इनमें जमा गंदगी तथा उनकी क्षतिग्रस्त हालात को सुधार करने की जहमत तक नहीं उठाई जा रही है। जिसको लेकर लोगों में खास आक्रोश पनपता दिखाई दे रहा है।
0 Response to "नानकमत्ता।नगर पंचायत नानकमत्ता का बदहाल खडा मोबाइल शौचालय। "
एक टिप्पणी भेजें