नानकमता:। जिला पंचायत ने घर व दुकानों के मलबे की नीलामी कर उडाई न्यायालय चल रहे मुकदमा का धज्जिया ।
न्यायालय में विचाराधीन मामले का संज्ञान होने के बाद भी नहीं चूका विभाग।
नानकमत्ता । शुक्रवार को नगर के मेन बाजार में जिला पंचायत विभाग उधमसिंहनगर के कर्मचारियों ने न्यायालय में विवादित चल रही भूमि पर तोडे गये घर व दुकानों के अतिक्रमण के मलबे को बिना न्यायालय की अनुमति के नीलाम कर दिया,यहा कर्मचारियों ने पुलिस की मौजूदगी में बोली की प्रकिया को शुरू किया, वही मौके पर खडे टीन शैड को भी क्षतिग्रस्त कर मलबा बना दिया । पीडीत बलवीर सिंह व उसके परिवार ने जब नीलामी करने की अनुमति देने वाले अधिकारी द्वारा जारी किए गये आदेश की प्रति मांगी तो दिखाने से इंकार कर दिया , जिला पंचायत के कर्मचारियों ने प्रशासनिक बाल का प्रयोग करते हुए पीड़ित के लाखों रुपए के मलवे तथा सामान को मामूली रकम में बोली लगाकर बेच दिया, पीड़ित बलबीर सिंह ने बताया कि उपरोक्त भूमि के संबंध में उसका एक वाद 69/2023 सिविल जज सीनियर डिवीजन खटीमा में बलबीर सिंह बनाम जिला पंचायत के नाम से विचाराधीन चल रहा है जिसमें अग्रिम तिथि 13 अक्टूबर 2025 है, न्यायालय में चल रहे वाद की प्रति दिखाने के बाद भी जिला पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा न्यायालय में विचाराधीन वाद की धज्जियां उड़ाई गयी। जबकि जिला पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामने पीड़ित परिवार रहम की गुहार लगाता रहा।यहा विभाग के कर निरीक्षक मगतराम कम्बोज ,हरीमोहन ,कमल कुमार रोहित भट्ट सहित कर्मचारी आदी मौजूद रहे।
0 Response to "नानकमता:। जिला पंचायत ने घर व दुकानों के मलबे की नीलामी कर उडाई न्यायालय चल रहे मुकदमा का धज्जिया ।"
एक टिप्पणी भेजें