-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

नानकमत्ता। गांधी-शास्त्री जयंती पर महाविद्यालय में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया गया।

नानकमत्ता। गांधी-शास्त्री जयंती पर महाविद्यालय में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया गया।

छात्र-छात्राओं ने 'स्वच्छ हाथ उज्ज्वल भविष्य और 'स्वच्छता अपनाओ, देश बचाओ जैसे स्लोगन से जागरूक किया।

नानकमत्ता। नगर के श्री गुरुनानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय नानकमत्ता साहिब में  लाल बहादुर शास्त्री एवं गांधी जयंती के उपलक्ष में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा एनएसएस स्वयंसेवियों व अध्ययनरत छात्र-छात्राओं, शिक्षकों द्वारा मनाया गया।  गाँधी-शास्त्री की जयंती के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता भारत मिशन के तहत वृहद अभियान चलाया गया। प्राचार्य डॉ. सीता मेहता व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ.इंदु बाला की अगुवाई में सभी छात्र-छात्राएँ, शिक्षकगण व कर्मचारी स्वच्छता करने में जुटे। इस दौरान महाविद्यालय परिसर व गेट के बाहर सफाई अभियान चला और शिक्षकों ने खुद भी श्रमदान दिया। इसके बाद महाविद्यालय कंप्यूटर सहायक पंकज सिंह बोहरा ने एनएसएस स्वयंसेवियों, अध्ययनरत छात्र-छात्राओं व शिक्षकगणों तथा कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। सभी ने प्रतिदिन महाविद्यालय परिसर और घर में सफाई तथा सप्ताह में दो घण्टे स्वच्छता करने की शपथ ली और आम नागरिकों को इसके लिए प्रेरित करने के संकल्प को दोहराया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. इंदु बाला ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना अनुशासन और सेवा का पाठ पढ़ाती है। विद्यार्थियों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनना चाहिए। छात्र-छात्राओं ने 'स्वच्छ हाथ उज्ज्वल भविष्य और 'स्वच्छता अपनाओ, देश बचाओ जैसे स्लोगन से जागरूकता फैलाई। इस मौके पर डॉ. गोपाल सिंह, डॉ. राधा बिष्ट, डॉ. नीतू, डॉ. आरती राणा, ज्योति, पूनम राणा, काजल बर्मन, रेनू थापा, ममता राणा, प्रगति राणा, दुर्गानाथ गोस्वामी व देव राम उपस्थित रहे।

0 Response to "नानकमत्ता। गांधी-शास्त्री जयंती पर महाविद्यालय में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया गया।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article