नानकमत्ता। मुर्गियो से भरी पिकप वाहन की ट्रैक्टर ट्रॉली हुई जोरदार भिण्डत ।
दुर्घटना में घायल चार लोगों ने उपचार के दौरान दम तोडा।
नानकमत्ता। मुर्गियो से भरी पिकप वाहन की ट्रैक्टर ट्रॉली हुई जोरदार भिण्डत में ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गये वहीं घटना में गंभीर घायलों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
शनिवार की सुबह करीब 9:00 बजे थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली चौकी प्रतापपुर के समीप हाईवे कट पर साहनी नर्सरी के पास मुर्गियों से भरी पिकअप वाहन UP22 BT 4229 की ट्रैक्टर ट्रॉली से जोरदार भिड़ंत हो गई घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष उमेश कुमार मय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए पुलिस ने आनन -ऑफानन में दुर्घटना में गंभीर सभी घायलों को थाने के 112 वाहन व एन एच की एंबुलेंस के माध्यम से सरकारी अस्पताल खटीमा भिजवाया।जहां चिकित्सकों द्वारा गंभीर घायल अखिलेश पुत्र अंतराम निवासी ग्राम उधमपुर थाना ऊधमपुर जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश वजयवीर पुत्र श्याम लाल निवासी ग्राम हसनगढ़ थाना अचौड़ा जनपद संभल तथा शीशपाल सिंह पुत्र महावीर सिंह निवासी हसनपुर थाना हसनपुर व गुरमुख पुत्र राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया है। जबकि एक गंभीर घायल एक घायल जयवीर पुत्र धर्मवीर का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खटीमा में चल रहा है। इस दुर्घटना में क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को प्रतापपुर चौकी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही थी।
0 Response to "नानकमत्ता। मुर्गियो से भरी पिकप वाहन की ट्रैक्टर ट्रॉली हुई जोरदार भिण्डत ।"
एक टिप्पणी भेजें