-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

नानकमत्ता। पुलिस ने तमंचे से फायर करने वाले दो आरोपियो को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया ।

नानकमत्ता। पुलिस ने तमंचे से फायर करने वाले दो आरोपियो को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया ।

नानकमत्ता । अवैध तमंचे से फायर करने वाले दो आरोपियो को एक अवैध तमंचा मय एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है।

        शुक्रवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार को ग्राम बरकीडाडी निवासी  गुरदीप सिंह ने पुलिस को सूचना दी की ग्राम बरकीडांडी में एक व्यक्ति को गोली मार दी है उसके हाथ में गोली लगी है । सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष उमेश कुमार  मय फोर्स मौके पर पहुचे घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र नानकमत्ता भिजवाया गया । पुलिस ने बताया की आरोपियो ने संदीप सिंह नामक व्यक्ति के हाथ में  गोली मार थी,घायल  ने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथियों के साथ अपने नानक सागर डाम से लगे खेतों में लकड़ी बिनने जा रहा था, तभी नानक सागर डाम में मछलियों की सुरक्षा में नियुक्त गार्ड  का काम करने वाले दो लोगों द्वारा उनके साथ गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई और दादागिरी दिखाते हुए उन पर अवैध तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने घटना में ग्राम बरकी डाडी निवासी गुरजिन्दर सिंह पुत्र गज्जन सिंह द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 109(1)/351(2)/352 में अभियोग पंजीकृत किया जिसकी जांच उप निरीक्षक राजेंद्र पंत को सौंपी गयी। पुलिस ने बाउलीसाहिब से करीब आधा किलो मीटर आगे किशनपुर की ओर डैम के किनारे जामून के पेड के पास से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम चन्दन कुमार पुत्र काशीनाथ व सरवन कुमार पुत्र मोहन निवासी डोहराडाम नजीमाबाद थाना किच्छा बताया है। दोनों के कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक 12 बोर का तमंचा एक कारतूस तथा एक किश्ती बरामद की है। पुलिस ने दर्ज मुकदमे में धारा 3/25 की बढ़ोतरी कर आरोपियों का चालान कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक संजय कुमार, उपनिरीक्षक राजेन्द्र पन्त , सिपाही नवीन जोशी, हंशेष सिंह, होमगार्ड संदीप कुमार शामिल हैं।


0 Response to "नानकमत्ता। पुलिस ने तमंचे से फायर करने वाले दो आरोपियो को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया ।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article