-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

नानकमत्ता । यमराज बनकर नगर की सड़को पर दौड़ रहे है ओवर लोड ट्रैक्टरट्राली ।

नानकमत्ता । यमराज बनकर नगर की सड़को पर दौड़ रहे है ओवर लोड ट्रैक्टरट्राली ।

पुलिस के उच्च अधिकारियों के आदेश ठेगे पर।

नानकमत्ता । ओवर लोड एवं अवैध खनन को लेकर प्रदेश में खूब राजनिति गरमा रही हैं, लेकिन इससे जिला प्रशासन को ठेगा भी फर्क नहीं ‌पड रहा है, नगर की सड़को पर इन दिनों बेलगाम ओवर लोड ट्रैक्टर ट्राली यमराज बनकर दौड रहे हैं, जिन पर अंकुश लगाने में संबधित विभाग पूरी तरह से विफल साबित हो रहा है।
       बता दे कि जनपद  पुलिस के आला अधिकारी भले ही ओवर लोड पर अंकुश लागने का गाना गा रहे हो लेकिन उससे ओवर लोड होकर दौड़ रहे ट्रैक्टर ट्राली चालकों को ढेला भी फर्क नहीं पड़ा रहा है। यहां लम्बे समय से कुछ ट्रैक्टर ट्राली के चालकों ने ओवर लोडिग को अपना व्यवसाय बना लिया है जो बिना परिवहन विभाग की अनुमति लिए खेती व्यवसाय में प्रयोग होने वाले ट्रैक्टर ट्रालियो को व्यवसायिक प्रयोग कर नगर में बिना किसी भय के ओवरलोड होकर चल रहे हैं जो खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। पुलिस के आला अधिकारी एक ओर ओवरलोड वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की बात करते हैं, वहीं इस पर रोक ना लगने से दुर्घटनाओं के होने की आशंका के साथ ही कानून की धज्जियां उड़ायी जा रही है। 

0 Response to "नानकमत्ता । यमराज बनकर नगर की सड़को पर दौड़ रहे है ओवर लोड ट्रैक्टरट्राली ।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article