-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

नानकमत्ता । सीओ ने की नवनियुक्त ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों संग बैठक।

नानकमत्ता । सीओ ने की नवनियुक्त ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों संग बैठक।

वर्चुअल के माध्यम से जुड़कर गाव की समस्याओं से रुवरु होंगे पुलिस के उच्च अधिकारी।

डिजिटल अरेस्ट जैसा कोई कानून नहीं है। सीओ।

नानकमत्ता। अपने‌ आस पास व गावों में लोगों को नशे के प्रति जागरुक करना हम सभी की जिम्मेदारी हैं, यहा बात थाना परिसर में आयोजित बैठक में उपस्थित ग्राम पंचायतों पहुंचे जन प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए खटीमा के पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल रावत ने कहीं, उन्होंने कहा की आज इस शोसल मिडिया के युग में साइबर ठगो द्वारा भोले भाले लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया जा रहा है,तथा आन लाइन कॉल कर ठगो द्वारा पुलिस बनकर डिजिटल अरेस्ट करने के नाम पर डरा धमका कर ठगी का शिकार बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि डिजिटल अरेस्ट जैसा कोई कानून नहीं, इस लिए ठगो से सावधान रहे ।
            रविवार को आयोजित बैठक में सीओ रावत ने कहा कि पुलिस के उच्च अधिकारी अब नई पहल कर हर गांव के जन प्रतिनिधियों से एक वर्चुअल के माध्यम से जुड़कर गाव की समस्याओं से रुवरु होंगे, तथा गांव की स्थित के वारे में संवाद कर जानकारी रखेगे ताकि गांव की समस्याओं का निराकरण किया जा सके, वहीं थाना अध्यक्ष उमेश कुमार ने कहा की थाना क्षेत्र के कुछ गांव में ‌नशा करने वाले कुछ लोग सक्रिय हैं जिनकी पुलिस तलाश में है, गांव में नशा बेचने वालो की सूचना पुलिस को देकर पुलिस का सहयोग करे ताकि नशा कारोबारियो को‌ पकडा जा सके।यहा उप निरीक्षक संजय कुमार व उप निरीक्षक नवल किशोर ने अपने अपने हल्को के जन प्रतिनिधियों से नशा तस्करो की जानकारी देने को कहा। बैठक में ग्राम प्रधान आसिफ अली ,नकुल भट्ट, गुरनाम सिंह, दिनेश कुमार, सुरन्जन राय, साहित आदी मौजूद रहे।



0 Response to "नानकमत्ता । सीओ ने की नवनियुक्त ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों संग बैठक।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article