-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

नानकमत्ता। दीवाली मेले में लगी पुलिस फोर्स को सीओ ने किया ब्रीफ।

नानकमत्ता। दीवाली मेले में लगी पुलिस फोर्स को सीओ ने किया ब्रीफ।

सौ से अधिक पीएसी एवं पुलिस फोर्स की निगरानी में सम्पन्न होगा दीवाली मेला ।

तीसरी आँख, सीसीटीवी कैमरों से भी होगी मेले की निगरानी ।

राजीव कुमार सक्सेना।

नानकमत्ता। उत्तर भारत के प्रसिद्ध ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में आयोजित होने वाले 15 दिवसीय दीपावली मेले के चलते यहां मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस फोर्स को पुलिस क्षेत्रा अधिकारी द्वारा ब्रीफ किया गया।

      सोमवार को थाना परिसर में खटीमा के पुलिस क्षेत्राअधिकारी विमल रावत ने थाना अध्यक्ष उमेश कुमार के साथ नानकमत्ता साहिब में आयोजित 15 दिवसीय दीपावली मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तैनात किए जाने वाली पुलिस फोर्स का ब्रीफ किया, इस दौरान पुलिस क्षेत्रा अधिकारी विमल रावत ने मेले में तैनात होने वाली पुलिस फोर्स को बताया कि वह मेले में होने वाली सभी गतिविधियों के साथ ही मेले में अराजक तत्वों,एवं जेब खतरों, पर अपनी पैनी नजर रखेंगे, उन्होंने कहा कि नानकमत्ता साहिब मेले में पहुंचने वाले हर एक श्रद्धालुओं की सुरक्षा को पुलिस‌ द्वारा ध्यान में रखा जाये।वही थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने फोर्स को बताया कि मेले में ड्यूटी के दौरान कोई भी पुलिस कर्मी मोबाइल फोन पर व्यस्त नहीं दिखना चाहिए, तथा मेले में सुरक्षा ड्यूटी को जिम्मेदारी से निर्वाह करे। 20 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाले दीपावली मेला 3 नवंबर 2025 तक प्रारंभ रहेगा। मेले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला परिसर में चप्पे छपे पर पुलिस कर्मियों की तैनाती के साथ ही सीसीटीवी कैमरा से भी मेले की निगरानी की जाएगी। प्रशासन की ओर से मेला परिसर में मेला कोतवाली बनाई गयी है। यहा से सीसीटीवी कैमरा की मदद से मेले की सुरक्षा निगरानी की जाएगी।ब्रीफ कर मेले में नियुक्त फोर्स को ड्यूटी के लिए मेला क्षेत्र रवाना किया गया ।इस वार मेले में महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एक प्लाटून महिला पीएसी कर्मी तैनात की गयी है।यहा ब्रीफ के दौरान थाना अध्यक्ष उमेश कुमार, उप निरीक्षक सजय‌ कुमार,नवल किशोर,मनोज जोशी, सुनील‌ कुमार राजेन्द्र पन्त , रजनी गोस्वामी , नवीन जोशी, प्रकाश आर्या, राजेश कुमार, कमलेश मेहरा, शुभम‌ सैनी, भारी पुलिस बल मौजूद रहा।                  

नानकमत्ता मेला कोतवाल बनाये गये उप निरीक्षक संजय कुमार । 

नानकमत्ता। गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में आयोजित 15 दिवसीय दीपावली मेले को संपन्न करने के लिए थाने के उप निरीक्षक संजय कुमार को मेला कोतवाल बनाया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकार विमल रावत के प्रवेक्षण एवं थाना अध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में मेले में तैनात पुलिस फोर्स मेले की निगरानी करेगी। मेले में 100 से अधिक पुलिस कर्मी यहा सुरक्षा को तैनात रहेगे।







0 Response to "नानकमत्ता। दीवाली मेले में लगी पुलिस फोर्स को सीओ ने किया ब्रीफ।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article