-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

नानकमत्ता। नगर के एक टीवी शोरूम में लगी आग से लाखो का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर हुआ राख।

नानकमत्ता। नगर के एक टीवी शोरूम में लगी आग से लाखो का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर हुआ राख।

नानकमत्ता। अज्ञात कारणों के चलते नगर के एक टीवी शोरूम में आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपए का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया, घटना की जानकारी होने पर दुकान स्वामी एवं परिजनों ने लोगों की मदद से बमुश्किल दुकान में धधक रही आग पर काबू पाया।

           बता दे की नगर के सितारगंज मार्ग पर गुरप्रीत सिंह सन्नी पुत्र बलजीत सिंह निवासी वार्ड नम्बर तीन की गुरप्रीत इलेक्ट्रॉनिक के नाम से टीवी का शोरूम है हर रोज की तरह दुकान स्वामी अपने शोरूम बन्द कर घर चले गये, मंगलवार की रात करीब 10:00 बजे परिवार के लोगों एवं आसपास के लोगों को शोरूम में कुछ जलने की दुर्गंध आती महसूस हुई, दुकान का शटर खोलकर देखा तो दुकान के अंदर भीषण आग धड़क रही थी आग की चपेट में आने से दुकान में रखा लकड़ी का काउंटर, टीवी, गीजर, वाशिंग मशीन, फ्रिज पंखा, इनवर्टर, बैटरियां, सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ ही दुकान में खड़ी एक स्कूटी जलकर राख हो गई । इस भीषण आग पर आनन फानन में पास पड़ोस के लोगों द्वारा पानी डालकर काबू पाया गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तथा दमकल वाहन भी पहुंच गये । इस भीषण अग्निकांड में दुकानदार को लाखों रुपए के नुकसान की क्षति हुई है।

0 Response to "नानकमत्ता। नगर के एक टीवी शोरूम में लगी आग से लाखो का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर हुआ राख।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article