नानकमत्ता। चौहान सेल्फ डिफेंस अकैडमी, के तीन खिलाड़ी बटाला (पंजाब) में इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में करेंगे प्रदर्शन।
राजीव कुमार सक्सेना
नानकमत्ता। पंजाब के बटाला में होने वाली इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में चौहान सेल्फ डिफेंस अकैडमी, नानकमत्ता के तीन खिलाड़ी गुरबक्श सिंह, लक्षिता जोशी एवं कर्णिका कांडपाल अब अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे।
गुरुवार को इंडिया टीम के कोच किशन सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया किचौहान सेल्फ डिफेंस अकैडमी, के तीन खिलाड़ी बटाला (पंजाब) में इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में प्रदर्शन करेंगे। तीनो खिलाडियों का चयन भारत की टीम में हुआ है, जो अकादमी और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। जो टीम के इंडिया टीम कोच किशन सिंह चौहान और टीम मैनेजर रमेश सिंह के नेतृत्व में प्रतियोगिता में भाग लेंगे।खिलाड़ियों के चयन पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस अवसर पर प्रबंधक श्रीमती चंद्रा देवी संरक्षक गोविंद सिंह चौहान क्षेत्रीय पूर्व विधायक डा. प्रेम सिंह राना,मंडल अध्यक्ष ओम नारायण सिंह राना,संरक्षक करनवीर सिंह,सभासद नकुल भट्ट एवं गोविंद सिंह ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं ,एवं विश्वास जताया कि नानकमत्ता के ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
0 Response to "नानकमत्ता। चौहान सेल्फ डिफेंस अकैडमी, के तीन खिलाड़ी बटाला (पंजाब) में इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में करेंगे प्रदर्शन।"
एक टिप्पणी भेजें