-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

सितारगंज। साइबर क्राइम अपराध और बचाव हेतु दी गई विस्तृत जानकारी।

सितारगंज। साइबर क्राइम अपराध और बचाव हेतु दी गई विस्तृत जानकारी।

सितारगंज।एसएम पब्लिक स्कूल में शुक्रवार की  सुबह  प्रार्थना सभा के दौरान पुलिस साइबर क्राइम विभाग उधम सिंह नगर से आए हुए अतिथि  द्वारा साइबर क्राइम से जुड़ी हुई विशेष जानकारी छात्र-छात्राओं को दी। इसमें बच्चों को मोबाइल फोन और इंटरनेट के माध्यम से होने वाले कई प्रकार के अपराधों के बारे में जानकारी दी, साथ ही ठगी का शिकार होने से बचाव हेतु भी कई प्रकार के उपाय बताए। व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किस प्रकार से अपराधी लोगों को अपना शिकार बनाते हैं, उसकी जानकारी दी,  साथ ही साथ इससे किस प्रकार से बचा जा सकता है इसके बारे में भी विस्तृत जानकारी छात्र-छात्राओं को दी गयी। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक भुवन चंद्र भट्ट  द्वारा तथा प्रधानाचार्य डॉक्टर मनिंदर सिंह गुलाटी  द्वारा पुलिस विभाग से आगे कर्मचारियों का हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया, और उनके द्वारा दिए गए  अमूल्य समय और विस्तृत जानकारी की सराहना करते हुए उनका अभिनंदन किया।  प्रार्थना सभा में समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

0 Response to "सितारगंज। साइबर क्राइम अपराध और बचाव हेतु दी गई विस्तृत जानकारी।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article